एफसी बार्सिलोना के अध्यक्ष जोआन लापोर्टा ने स्पेनिश रेफरी महासंघ के पूर्व उपाध्यक्ष एनरिकेज नेग्रेरा को 70 लाख यूरो के भुगतान को लेकर उठे स्कैंडल पर सफाई देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

Advertisement

बार्सिलोना ने यह भुगतान 18 वर्षों की अवधि में अनुकूल रेफरी फैसलों को सुनिश्चित करने के लिए किया था।

Advertisement

शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार अब क्लब को स्पेन में कानूनी कार्यवाहियों का सामना करना पड़ सकता है और मामले की यूएफा द्वारा जांच की जा सकती है।

कैम्प नोउ स्टेडियम में बात करते हुए लापोर्टा ने कहा कि धनराशि मैच अधिकारियों पर रिपोर्ट के लिए दी गयी थी

लापोर्टा ने सोमवार को अपनी ब्रीफिंग में कहा,हमें नेग्रेरा से 629 रिपोर्ट और 43 सीडी मिली हैं लेकिन रेफरियों को प्रभावित करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा,मेरे पास दस्तावेज हैं जो यह दिखाते हैं कि खेल प्रतियोगिताओं में परिणामों को प्रभावित करने के लिए कोई भुगतान नहीं किया गया है।

Advertisement

उन्होंने कहा,रिपोर्ट तकनीकी पहलू की चीज है। रेफरी का प्रोफाइल, संदेह वाले मैच को देखा गया है, उनके संचालन का तरीका देखा गया है विस्तार के साथ ब्रीफिंग्स, सीडी के साथ ज्यादा विवरण सहित। बहुत विस्तृत जानकारी।

लापोर्टा ने कहा कि सभी भुगतान की जानकारी कर विभाग अधिकारियों को दी गयी है। बार्सा के अध्यक्ष ने कहा कि बार्सा ने खेल फायदा उठाने के लिए कोई भुगतान नहीं किया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार