ला लीगा फुटबॉल लीग में शनिवार को रियल बेटिस के खिलाफ मिली 1-0 की हार से रियल मैड्रिड क्लब के हेड कोच जोस मोरिन्हो निराश नजर आए। उन्होंने मैच के दौरान रेफरी के फैसलों पर सवाल उठाए और कहा कि उनकी टीम ने जीत के लिए काफी अच्छा खेला था।

Advertisement

मैच के बाद मोरिन्हो ने पत्रकारों से कहा, "जीत हमारी ही होनी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ हकदार होने से प्वाइंट्स नहीं मिलते।" रियल मैड्रिड ने मैच की शुरुआत से ही अच्छा खेल दिखाया और गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा। टीम ने पहले 15 मिनट के अंदर दो शानदार मौके बनाए। 11वें मिनट में अर्दा गुलेर ने बेहतरीन क्रॉस दिया, जिस पर डीन हुइजसेन ने अच्छा प्रयास किया, लेकिन बेटिस के गोलकीपर ने शानदार बचाव कर लिया। इसके तीन मिनट बाद विनीसियस जूनियर को गुलेर के एक और शानदार क्रॉस पर मौका मिला, लेकिन उनका शॉट गोलपोस्ट से टकरा गया और रियल मैड्रिड गोल करने से चूक गया।

जैसे-जैसे पहला हाफ आगे बढ़ा, बेटिस ने भी मैच में अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी, लेकिन रियल मैड्रिड लगातार गोल करने के मौके बनाता रहा। 43वें मिनट में जूड बेलिंगहम ने विनीसियस जूनियर को शानदार पास दिया। इसके बाद विनीसियस ने गेंद किलियन एम्बाप्पे तक पहुंचाई। एम्बाप्पे ने बॉक्स के अंदर से शॉट लगाया, लेकिन बेटिस के डिफेंडर नैटन ने उसे रोक दिया। इसके तुरंत बाद एम्बाप्पे ने दूसरा प्रयास किया, लेकिन मार्क बार्ट्रा ने गोल लाइन पर शानदार बचाव करते हुए गेंद को गोल में जाने से रोक दिया।

अतिरिक्त समय में मैड्रिड फिर से गोल के करीब पहुंचा, जब गोलकीपर ने बेलिंगहम के हेडर को बचाया और फिर हुइजसेन का शॉट क्रॉसबार से टकरा गया। ब्रेक के बाद भी मेहमान टीम ने दबाव बनाए रखा, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। बेटिस के गोलकीपर वैलेस ने 80वें मिनट में डिओसा के हेडर को एक और महत्वपूर्ण बचाव के साथ रोका, लेकिन ट्रॉय पैरोट ने फॉलो-अप में गोल करके मेजबान टीम को बढ़त दिला दी।

अतिरिक्त समय में ही रियल मैड्रिड को बराबरी करने का एक आखिरी मौका मिला जब विनीसियस को बॉक्स के अंदर गिरा दिया गया। एम्बाप्पे ने पेनल्टी ली, लेकिन वैलेस ने एक और अहम बचाव किया। इस तनावपूर्ण मुकाबले के दौरान रियल मैड्रिड के हेड कोच मोरिन्हो को भी येलो कार्ड मिली। उन्होंने रेफरी के अनुशासनात्मक फैसलों, खासकर पहले हाफ में गुलेर को दिखाए गए येलो कार्ड पर अपनी निराशा जाहिर की।

मोरिन्हो ने कहा, "मुझे समझ नहीं आया कि मुझे येलो कार्ड क्यों दिखाया गया, लेकिन कोई बात नहीं, मैं इसे स्वीकार करता हूं। बेटिस की टीम पहले हाफ के अंत तक बिना कोई कार्ड पाए खेलती रही, जबकि अर्दा गुलेर को येलो कार्ड मिल गया। मुझे यह फैसला पसंद नहीं आया, क्योंकि अर्दा सिर्फ अपना खेल खेल रहे थे।"

पुर्तगाली कोच ने यह भी कहा कि वह दोबारा ली गई पेनल्टी और गोंजालो एस्पी के रद्द किए गए गोल पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकते, क्योंकि उन्होंने उन घटनाओं का रिप्ले नहीं देखा है। उन्होंने कहा, "दोबारा ली गई पेनल्टी और एस्पी के गोल को लेकर मैं कुछ नहीं कह सकता। मैंने ये घटनाएं दोबारा नहीं देखी हैं। हालांकि, बेंच पर बैठे लोगों को टैबलेट पर रिप्ले देखते हुए काफी निराश जरूर देखा, लेकिन जब तक मैं खुद नहीं देख लेता, तब तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।"

मोरिन्हो ने कहा, "मुझे समझ नहीं आया कि मुझे येलो कार्ड क्यों दिखाया गया, लेकिन कोई बात नहीं, मैं इसे स्वीकार करता हूं। बेटिस की टीम पहले हाफ के अंत तक बिना कोई कार्ड पाए खेलती रही, जबकि अर्दा गुलेर को येलो कार्ड मिल गया। मुझे यह फैसला पसंद नहीं आया, क्योंकि अर्दा सिर्फ अपना खेल खेल रहे थे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

मोरिन्हो ने कहा कि रियल मैड्रिड ने काफी मौके बनाए, लेकिन बेटिस के गोलकीपर के शानदार प्रदर्शन के कारण वे गोल नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, "हमने तीन मौके गंवाए और उनके गोलकीपर ने चार अविश्वसनीय बचाव किए। हो सकता है कि कल मैच देखने के बाद मेरी राय बदल जाए, लेकिन आज बेंच से देखते हुए मुझे समझ नहीं आया कि हम क्यों हारे।" यह इस सीजन में मैड्रिड की पहली हार थी और इसके कारण वे प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं, क्योंकि उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी बार्सिलोना ने मोरिन्हो की टीम की तुलना में बेहतर गोल अंतर के साथ शीर्ष स्थान बनाए रखा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार