प्रमुख भारतीय शटलर प्रमोद भगत और विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी सुकान्त कदम ने ब्राजील पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2023 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
Advertisement
भगत और कदम दोनों एकल और युगल के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।
Advertisement
प्रमोद ने पेरू के प्रेडो पाब्लो डी विनाटी को 30 मिनट में 21-7, 21-12 से पराजित किया। उनका सेमीफाइनल में जापान के डाइसके फुजिहारा से मुकाबला होगा। उन्होंने कदम के साथ युगल सेमीफाइनल में भी जगह बनायी है। हालांकि वह मिश्रित युगल के क्वार्टरफाइनल में हार गए।
Also Read: IPL T20 Points Table
सुकान्त कदम को क्वार्टरफाइनल में हमवतन सुहास ललिनकेरे यतिराज को 29-27, 11-21, 21-17 से हराने में कड़ा संघर्ष करना पड़ा।