चांगचुन यताई फॉरवर्ड लियोनाडरे लोप्स ने कहा कि वह शंघाई पुलिस के आभारी हैं जिसने उन्हें अपना खोया बैग वापस पाने में मदद की।

Advertisement

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील के खिलाड़ी ने कहा कि शंघाई के एक रेस्तरां में उनका बैग गायब हो गया, जहां वह अपने परिवार को खाने के लिए ले गए थे।

Advertisement

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, हम छुट्टियां मनाने शंघाई आए थे और कोई मेरा बैग ले गया, जिसमें मेरे और मेरे परिवार के महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।

उन्होंने कहा, मैं मदद के लिए पुलिस के पास गया और उन्होंने कैमरा फुटेज से बैग का पता लगा लिया और मुझे वापस कर दिया।

ब्राजीलियाई स्ट्राइकर ने कहा, मैं शंघाई पुलिस का उनकी मदद और समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं।

Also Read: Live Scorecard

Advertisement

26 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक चीनी सुपर लीग में चांगचुन याताई के लिए इस सीजन में दस गोल किए हैं और चार एसिस्ट कि ए हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार