चीन की शीर्ष रैंकिंग की खिलाड़ी झांग शुआई ने अमेरिकी क्वालीफायर कैटी वोलिनेट्स को शनिवार को 6-3, 6-2 से हराकर वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया।

Advertisement

23वीं सीड झांग ने दूसरे सेट के छठे गेम में ब्रेक हासिल किया और एकतरफा मुकाबले को 63 मिनट में समाप्त कर दिया।

Advertisement

झांग ने 20 विनर्स लगाते हुए 21 वर्षीय वोलिनेट्स को ध्वस्त कर दिया। वोलिनेट्स ने दूसरे दौर में नौंवीं सीड वेरोनिका कुदेरमेटोवा को 6-4, 2-6, 6-2 से हराकर सनसनी फैलाई थी लेकिन झांग के खिलाफ वह ऐसा कोई कमाल नहीं कर सकीं।

झांग 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2019 में विम्बलडन के क्वार्टरफाइनल तक पहुंचीं थीं। उस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए उन्हें पूर्व नंबर एक कैरोलिना प्लिसकोवा को हराना होगा जिन्होंने रूस की वारवरा ग्राचेवा को 6-4, 6-2 से हराया।

अंतिम 16 में झांग के साथ उनकी हमवतन झू लिन जुड़ गयी हैं जिन्होंने छठी सीड मारिया सकारी को 7-6(3), 1-6, 6-4 से हराकर अपने करियर की बड़ी जीत हासिल की। झू का अगला मुकाबला 24वीं सीड विक्टोरिया अजारेंका से होगा जिन्होंने 2012 और 2013 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। अजारेंका ने तीसरे दौर में 10वीं सीड मेडिसन कीज को 1-6, 6-2, 6-1 से पराजित किया।

झांग 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2019 में विम्बलडन के क्वार्टरफाइनल तक पहुंचीं थीं। उस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए उन्हें पूर्व नंबर एक कैरोलिना प्लिसकोवा को हराना होगा जिन्होंने रूस की वारवरा ग्राचेवा को 6-4, 6-2 से हराया।

Advertisement

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार