जापान के फुकुओका में आयोजित विश्व तैराकी चैंपियनशिप में चीनी टीम ने 29 जुलाई को चांग युफ़ेई, ली बिंगचे और फंग शुवेई के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीता।
Advertisement
चीनी खिलाड़ी चांग युफ़ेई ने महिलाओं की 50 मीटर बटरफ्लाई में 25.05 सेकंड के समय के साथ एशियाई रिकॉर्ड तोड़ दिया, लेकिन स्वीडिश स्टार सारा सजोस्ट्रॉम को हराने में असफल रहीं और रजत पदक जीता।
Advertisement
महिलाओं की 800 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी के फाइनल में, चीनी खिलाड़ी ली बिंगचे ने 8 मिनट 13.31 सेंकंद के साथ एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए और एक रजत पदक जीता।
महिलाओं की 200 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में चीन की फंग शुवेई ने 2 मिनट 6.74 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।
Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule
(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
Advertisement