भारत के लिए पुरुष ऊंची कूद में राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले तेजस्विन शंकर ने अमेरिका के अरिजोना में एथलेटिक्स मीट में शनिवार को 7,648 अंकों का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर डेकाथलन स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
भारतीय एथलीट की यह दूसरी डेकाथलन प्रतियोगिता थी। उन्होंने पिछले वर्ष मई में टेक्सास में पहली बार डेकाथलन में हिस्सा लिया था और 7592 अंक बनाये थे जो लगभग 11 वर्षों में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक थे।
अरिजोना में तेजस्विन ने अपना प्रदर्शन सुधारते हुए 7648 अंक स्कोर किये जो 2011 में भारतिंदर सिंह के डेकाथलन के भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड से 10 अंक कम रह गए।
24 वर्षीय तेजस्विन ने इस तरह एशियाई खेलों का 7500 अंकों का क्वालीफाइंग मार्क हासिल कर लिया।
अरिजोना में तेजस्विन ने अपना प्रदर्शन सुधारते हुए 7648 अंक स्कोर किये जो 2011 में भारतिंदर सिंह के डेकाथलन के भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड से 10 अंक कम रह गए।
Also Read: IPL के अनसुने किस्से