सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (डीपीएल) के 39वें मैच को अपने नाम किया। इस टीम ने बुधवार को ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ 62 रन से जीत दर्ज की।

Advertisement

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने छह विकेट खोकर 155 रन बनाए। इस टीम को 25 के स्कोर पर कौशल सुमन के रूप में बड़ा झटका लगा। सुमन 11 गेंदों में महज नौ रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

इसके बाद आर्यवीर सहवाग 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में चार चौके शामिल थे। कप्तान जोंटी सिद्धू दो रन से ज्यादा टीम के खाते में नहीं जोड़ सके।

किंग्स 48 रन तक अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी। यहां से युगल सैनी ने जसवीर सहरावत के साथ चौथे विकेट के लिए 74 रन जुटाते हुए टीम को संभाला। युगल सैनी 32 गेंदों में दो छक्कों और पांच चौकों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जसवीर ने 35 गेंदों में नाबाद 37 रन जुटाए।

विपक्षी खेमे से रौनक वाघले ने सर्वाधिक दो शिकार किए, जबकि रोहित यादव, मयंक रावत और अखिल चौधरी को एक-एक सफलता हाथ लगी।

इसके जवाब में ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम 16 ओवरों में महज 93 रन पर सिमट गई। इस टीम को महज 6 रन पर सुजल सिंह (1) के रूप में झटका लगा। तीसरे ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर क्रमश: हार्दिक शर्मा (4), शिवम त्रिपाठी (0) और अनुज रावत (0) को आउट करते हुए मनी ग्रेवाल ने हैट्रिक पूरी की।

Advertisement

यहां से राइडर्स की टीम संभल नहीं सकी। अर्पित राणा 17 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रौनक ने 19 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अखिल चौधरी ने 22 गेंदों में सर्वाधिक 26 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

विपक्षी टीम के लिए मनी ग्रेवाल ने चार ओवरों में 23 रन देकर सर्वाधिक पांच शिकार किए। उनके अलावा गविंश खुराना ने दो विकेट चटकाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार