ब्रिटेन की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एम्मा राडुकानू बुधवार को अपने पहले दौर के मैच से कुछ घंटे पहले हाथ की चोट के कारण मैड्रिड ओपन से हट गयी हैं।
Advertisement
पूर्व यूएस ओपन चैंपियन का पहले दौर में विश्व की 73वें नंबर की खिलाड़ी विक्टोरिया टोमोवा से मुकाबला होना था और दूसरे दौर में उनकी संभावित भिड़ंत विश्व की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वीयाटेक से हो सकती थी।
Advertisement
राडुकानू की जगह लकी लूजर जूलिया ग्राभर ने ली है।
Also Read: IPL T20 Points Table
ब्रिटिश खिलाड़ी के हटने का मतलब है कि वह 2021 में यूएस ओपन की जीत के बाद से पहली बार टॉप 100 से बाहर हो जाएंगी।