फिडे और टेक महिंद्रा के संयुक्त वेंचर ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) ने बुधवार को अपना अधिकारक लोगो लांच किया जो 64 खानों के शतरंज बोर्ड की तरह दिखता है।
Advertisement
लोगो को जीसीएल के उद्घाटन से ठीक 64 दिन पहले लांच किया गया है। जीसीएल दुनिया की सबसे बड़ी और पहली लीग शैली का शतरंज टूर्नामेंट होगा। जीसीएल में छह टीमें उतरेंगी। हर टीम में दो महिला खिलाड़ियों और एक आइकन खिलाड़ी सहित कुल छह खिलाड़ी होंगे। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद जीसीएल के मेंटर हैं।
Advertisement
Also Read: IPL T20 Points Table
हर टीम टूर्नामेंट में सभी छह बोडरें पर रैपिड फॉर्मेट में 10 मैच खेलेगी। राउंड रोबिन फॉर्मेट के बाद शीर्ष दो टीमें दो जुलाई, 2023 को होने वाले फाइनल में पहुंचेंगी और विजेता टीम को वल्र्ड चैंपियन फ्रेंचाइजी टीम का खिताब मिलेगा।