आईआईटी मद्रास नेशनल स्पोर्ट्स डे सेलिब्रेशन के हिस्से के तौर पर, तीन टीमों का एक नया इनवेजन स्पोर्ट, फाइबॉल लॉन्च करने वाला है। इस खेल में गति, टीमवर्क और तकनीकी निर्णय क्षमता शामिल है, जिसमें तीन टीमें एक गोल कोर्ट पर एक साथ मुकाबला करती हैं। इस इवेंट में आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटी, फैकल्टी मेंबर और स्टूडेंट्स शामिल होंगे।

Advertisement

आईआईटी मद्रास के डीन प्रो. सत्यनारायण एन गुम्माडी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "अगर आपको याद हो तो पिछले अप्रैल में, हमने ओमेगा बॉल गेम लॉन्च किया था, यह फुटबॉल खेलने का एक अलग तरीका है। उस समय, हमने सोचा कि, तो क्यों न हम इंडिया में एक गेम बनाएं और इसे इंडियन स्पोर्ट्स के लोगों के लिए लॉन्च करें। फिर हमने फाइबॉल नाम के इस गेम के बारे में सोचा। उस गेम में, हमने खास तौर पर बास्केटबॉल को बेस गेम के तौर पर चुना, क्योंकि कई स्कूलों में, सरकारी स्कूलों से लेकर गांव के स्कूलों तक, बास्केटबॉल ज्यादा नहीं खेला जाता, क्योंकि यह कोर्ट के हिसाब से महंगा है। हमने इसी गेम के आधार पर फाइबॉल का निर्माण किया है। 21 खिलाड़ी इस खेल में हिस्सा ले सकते हैं। इसमें तीन टीमें होंगी। हर टीम के लिए एक बास्केट होगा। एक टीम अपने बास्केट का 2 अन्य टीमों से गोल होने से बचाव करेगी।"

आईआईटी मद्रास नेशनल स्पोर्ट्स डे सेलिब्रेशन के हिस्से के तौर पर, तीन टीमों का एक नया इनवेजन स्पोर्ट, फाइबॉल लॉन्च करने वाला है। इस खेल में गति, टीमवर्क और तकनीकी निर्णय क्षमता शामिल है, जिसमें तीन टीमें एक गोल कोर्ट पर एक साथ मुकाबला करती हैं। इस इवेंट में आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटी, फैकल्टी मेंबर और स्टूडेंट्स शामिल होंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

अंतिम वर्ष की छात्रा हर्षिता ने कहा, "आईआईटी मद्रास के लिए पारंपरिक खेलों को लांच करने के दृष्टिकोण से यह साल शानदार रहा है। हम पहले ही ओमेगा गेम लांच कर चुके हैं। भारत की जनसंख्या और जगह की उपलब्धता को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा खेलों को लाने की जरूरत है। इसमें बास्केटबॉल और फुटबॉल बेहद अहम हैं। फाइबॉल गेम के लिए बुनियादी सुविधाओं की ज्यादा जरूरत नहीं है, ऐसे में बहुत जल्द यह खेल लोगों में लोकप्रिय हो सकता है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार