थाईलैंड के कुनलावुत वितिदसर्न और दक्षिण कोरिया की एन से यंग ने अपने अधिक ख्यातिनाम विरोधियों को हराकर योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2023 का क्रमश: पुरुष एवं महिला खिताब जीत लिया। यह एचएसबीसी-बीडब्ल्यूएफ वल्र्ड टूर सुपर 750 इवेंट भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव हाल में 17 से 22 जनवरी तक आयोजित किया गया।

Advertisement

रविवार से पहले शीर्ष वरीयता प्राप्त विक्टर एक्सेलसेन के खिलाफ सभी छह पुरुष एकल मैच हारने वाले वितिदसर्न ने इस निर्णायक मुकाबले में लंबे कद के डेन को लंबी रैलियों में उलझाकर एक घंटे चार मिनट के भीतर 22-20, 10-21, 21-12 से हरा दिया। महिला एकल फाइनल में कोरिया की यंग ने जापान की अकाने यामागुची को सिर्फ एक घंटे में 15-21, 21-16, 21-12 से मात दी।

Advertisement

थाई शटलर एक्सेलसेन के खिलाफ फाइनल में अंडरडॉग की तरह खेले। विक्टर इससे पहले आखिरी बार मई 2021 में फाइनल में हारे थे। उसके बाद से वह 13 बार अविजित रहे। वितिदसर्न ने हालांकि उन्हें रैलियों में उलझाकर रखा और इस कारण मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन एक्सेलसेन रैलियों की गति को नियंत्रित करने के अपने गेम प्लान पर टिके रहने के कारण थोड़ा नर्वस दिखे।

अपने गेम प्लान ने वितिदसर्न को पहले गेम में 16-13 की बढ़त बनाने की आजादी दी। एक्सेलसन ने हालांकि बढ़त लेने के लिए पांच सीधे अंक हासिल किए और जल्द ही एक गेम प्वाइंट अर्जित किया। लेकिन एक भाग्यशाली नेट कॉर्ड ने पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन को बराबरी पर ला दिया और फिर उन्होंने लगातार दो अंक हासिल कर डेन के खिलाफ 13 मैच के बाद अपना पहला गेम जीता।

दूसरे गेम में एक्सलसन ने दहाड़ते हुए वापसी की। लेकिन वितिदसर्न खुद को फिर से संगठित करने और लंबी रैलियों में अपने प्रतिद्वंद्वी को उलझाने में कामयाब रहे। शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्पष्ट रूप से मैच के अंतिम पलों में अपने प्रतिद्वंद्वी से अधिक थका हुए दिख रहे थे। थकान ने ही विक्टर को गलती करने पर मजबूर किया और इस तरह थाई खिलाड़ी ने अपना पहला सुपर 750 का ताज हासिल कर लिया।

वितिदसर्न ने कहा, विक्टर के खिलाफ मेरी पिछली हार से मैंने सीखा था कि अगर मैं उन्हें लंबी रैलियों में उलझा सकता हूं और मैच को निर्णायक अंत तक ले जा सकता हूं। मेरी समझ में आया था कि मेरे पास ऐसा करके ही जीतने का मौका होगा। मैं आज ऐसा करने में कामयाब रहा और दूसरा गेम हारने के बाद भी मुझे विश्वास था कि मैं जीत सकता हूं।

Advertisement

इससे पहले, यंग ने अपने पहले योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन में एक और बेहतरीन प्रदर्शन के साथ यामागुची के खिलाफ पिछले हफ्ते मलेशियाई ओपन के फाइनल में मिली हार का बदला लिया।

शुरूआती गेम में यामागुची का पूरा नियंत्रण था लेकिन यंग ने दूसरे गेम में पासा पलटने में कामयाबी हासिल की और निर्णायक गेम में जीत हासिल की। तीसरे और अंतिम गेम के शुरूआती पलों में जापानी खिलाड़ी का पलड़ा भारी रहा लेकन यंग इससे विचलित नहीं हुईं और गेम जीतने में सफल रहीं।

इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने 30 से अधिक स्ट्रोक वाली कई रैलियां की और एक 51-स्ट्रोक की रैली भी की। हालांकि यंग ने उन्हें खो दिया। यामागुची हालांकि उसके बाद अधिक थकी हुई दिख रही थी और कोरियाई के बेहतर स्ट्रोक प्ले ने उन्हें खिताब दिलाने में मदद की।

Advertisement

दिन के दूसरे फाइनल मैच में चीनी पुरुष युगल चैंपियन लियांग वेई केंग और वांग चांग ने विश्व चैंपियन आरोन चिया और मलेशिया के सो वूई यिक को 14-21, 21-19, 21-18 से हराया। युता वतनबे और अरिसा हिगाशिनो की जापानी मिश्रित युगल जोड़ी और नामी मात्सुयामा और चिहारू शिदा की महिला युगल जोड़ी ने बिना शटल हिट किए खिताब अपने नाम कर लिया क्योंकि उनके विरोधियों ने बीमारी का हवाला देकर नाम वापस ले लिया था।

परिणाम:

पुरुष एकल: 8-कुनलावुत वितिदसर्न (थाईलैंड) ने 1-विक्टर एक्सेलसेन (डेनमार्क) को 22-20, 10-21, 21-12 से हराया।

Advertisement

महिला एकल: 2-एन से यंग (कोरिया) ने 1-अकाने यामागुची (जापान) को 15-21, 21-16, 21-12 से हराया ।

पुरुष एकल: 8-कुनलावुत वितिदसर्न (थाईलैंड) ने 1-विक्टर एक्सेलसेन (डेनमार्क) को 22-20, 10-21, 21-12 से हराया।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार