विश्व की नंबर दो खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने पिछले वर्ष की उपविजेता मारिया सकारी को 6-2, 6-3 से हराकर इंडियन वेल्स मास्टर्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सबालेंका का फाइनल में मौजूदा विम्बलडन चैंपियन एलेना रिबाकिना से मुकाबला होगा जिन्होंने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ईगा स्वीयाटेक को शुक्रवार को सेमीफाइनल में 6-2, 6-2 से पराजित किया।

Advertisement

सातवीं सीड सकारी ने सबालेंका को पिछले दो मुकाबलों में हराया था लेकिन सबालेंका ने उनका बदला चुकाते हुए एक घंटे 23 मिनट में जीत हासिल की और सकारी के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 5-3 पहुंचा दिया।

Advertisement

सबालेंका का इस सत्र में 17-1 का रिकॉर्ड हो गया है। उन्होंने इस वर्ष अपने 18 मैचों में केवल पांच सेट गंवाए हैं।

फाइनल में जीत सबालेंका को 2023 में तीन खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बना देगी।

24 वर्षीय सबालेंका ने सकारी के नौ विनर्स के मुकाबले 21 विनर्स लगाए और 10 में से पांच ब्रेक अंकों को भुनाया।

दूसरे सेमीफाइनल में रिबाकिना ने स्वीयाटेक को आसानी से 6-2, 6-2 से हराकर अपने पहले डब्लूटीए 1000 फाइनल में प्रवेश किया।

Advertisement

विश्व की 10वें नंबर की खिलाड़ी ने इस सत्र में स्वीयाटेक पर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। उन्होंने स्वीयाटेक को जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में हराया था।

सबालेंका और रिबाकिना के बीच फाइनल जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल की पुनरावृति होगा। तब सबालेंका ने रिबाकिना को 4-6, 6-3, 6-4 से पराजित किया था। सबालेंका का रिबाकिना के खिलाफ 4-0 का करियर रिकॉर्ड है। उनके सभी मैच तीन सेटों में गए हैं।

विश्व की 10वें नंबर की खिलाड़ी ने इस सत्र में स्वीयाटेक पर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। उन्होंने स्वीयाटेक को जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में हराया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार