भारत के लक्ष्य सेन ने गुरूवार को इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि सायना नेहवाल महिला एकल के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गयीं।

Advertisement

सातवीं सीड लक्ष्य ने एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मलेशिया के एनजी तजे योंग को

Advertisement

19-21, 21-8, 21-17 से हराया।

निर्णायक गेम में कड़ा संघर्ष हुआ और भारतीय खिलाड़ी ने आखिरी तीन अंक लगातार जीत कर अंतिम आठ का टिकट हासिल कर लिया।

क्वार्टरफाइनल में लक्ष्य का मुकाबला चौथी सीड इंडोनेशिया के जोनाटन क्रिस्टी से होगा। यह दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरा मुकाबला होगा। इससे पहले दोनों 2020 एशियन टीम चैंपियनशिप में भिड़े थे जिसमें लक्ष्य ने जीत हासिल की थी।

दूसरी तरफ सायना आठवीं सीड चीनी खिलाड़ी युई हान से लगातार गेमों में 15-21, 7-21 से हारकर बाहर हो गयीं।

Advertisement

क्वार्टरफाइनल में लक्ष्य का मुकाबला चौथी सीड इंडोनेशिया के जोनाटन क्रिस्टी से होगा। यह दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरा मुकाबला होगा। इससे पहले दोनों 2020 एशियन टीम चैंपियनशिप में भिड़े थे जिसमें लक्ष्य ने जीत हासिल की थी।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार