भारत ने आईएसएसएफ विश्व कप के दूसरे दिन गुरूवार को दो और पदक अपने नाम किये। रिदम सांगवान और वरुण तोमर ने 10 मी एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता जबकि नर्मदा नितिन और रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल ने एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

Advertisement

पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रिदम और वरुण को स्वर्ण पदक मुकाबले में चीनी जोड़ी वेई कियान और जिनयाओ लियू से 11-17 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। चीन ने इस स्पर्धा में जर्मनी को हराकर कांस्य पदक भी जीता।

Advertisement

राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में नर्मदा और रुद्रांक्ष ने चीन की जोड़ी को 16-8 से हराकर कांस्य पदक जीता।

अब तक मेजबान भारत के पदक तालिका में कुल चार पदक (एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य) हो गए हैं और वह तालिका में दूसरे स्थान पर है। चीन तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक के साथ पहले स्थान पर है।

राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में नर्मदा और रुद्रांक्ष ने चीन की जोड़ी को 16-8 से हराकर कांस्य पदक जीता।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार