मौजूदा विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल ने आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल भोपाल में 10 मी एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है जो टूर्नामेंट में उनका दूसरा पदक है। दूसरी तरफ चीन ने अपना स्वर्णिम अभियान जारी रखते हुए लगातार दूसरे दिन दांव पर लगे दोनों स्वर्ण पदक जीत लिए।

Advertisement

चीन प्रतियोगिता में तीसरे दिन के बाद पांच स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर है जबकि भारत एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर है।

Advertisement

रुद्रांक्ष क्वालिफिकेशन में 631.0 का स्कोर कर चौथे स्थान पर थे।

25 शॉट के टॉप आठ रैंकिंग राउंड में रुद्रांक्ष पदक होड़ से बाहर दिखाई दे रहे थे लेकिन चौथी सीरीज में 53.5 के स्कोर के साथ वह होड़ में लौट आये।

उन्होंने 52.6 का मजबूत स्कोर किया जबकि तीसरे स्थान पर चल रहे चीन के यू हाओनान 51.5 का स्कोर कर चौथे स्थान पर रहे। रुद्रांक्ष ने इस तरह अपना दूसरा और ओवरआल चौथा विश्व कप मैडल जीता। 19 वर्षीय भारतीय का कुल स्कोर 262.3 रहा।

महिला 10 मी एयर राइफल में रमिता क्वालिफिकेशन में शीर्ष आठ फिनिशर्स में से एक रहीं लेकिन अंत में पदक नहीं जीत पायीं।

Advertisement

उन्होंने 52.6 का मजबूत स्कोर किया जबकि तीसरे स्थान पर चल रहे चीन के यू हाओनान 51.5 का स्कोर कर चौथे स्थान पर रहे। रुद्रांक्ष ने इस तरह अपना दूसरा और ओवरआल चौथा विश्व कप मैडल जीता। 19 वर्षीय भारतीय का कुल स्कोर 262.3 रहा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार