इटालियन ओपन के दूसरे दौर में गुरुवार को दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी का भाग्य मिलाजुला रहा, क्योंकि विक्टोरिया अजारेंका ने स्लोएन स्टीफंस को हरा दिया, लेकिन कैरोलिना प्लिस्कोवा यहां अन्ना बोंडर से हार गईं।

Advertisement

नंबर 14 वरीयता प्राप्त अजारेंका ने स्लोएन स्टीफंस की छह मैचों की जीत की लय को 6-4, 6-3 से समाप्त किया, जबकि क्वालीफायर बोंडर ने नंबर 13 वरीयता प्राप्त प्लिस्कोवा पर 7-6(5), 6-2 से अपनी पहली शीर्ष 20 जीत दर्ज की।

Advertisement

स्कोरलाइन के बावजूद, अजारेंका की 1 घंटे, 42 मिनट की जीत संघर्षपूर्ण रही । 2013 की फाइनलिस्ट पहले सेट में दो बार और दूसरे सेट में एक बार ब्रेक से पीछे थीं। मैच में कुल 10 सर्विस ब्रेक थे। अजारेंका ने इस जीत के साथ स्टीफंस के खिलाफ करियर मुकाबलों में 5-4 की बढ़त ले ली।

2018 और 2019 में अमेरिकी से लगातार चार मैच हारने के बाद, अजारेंका ने अब चार्ल्सटन में दूसरे दौर की जीत के बाद इस साल अपने दोनों मुकाबले जीते हैं।

33 वर्षीय अजारेंका का अगला मुकाबला 19वीं वरीयता प्राप्त मैडिसन कीज या क्वालीफायर मैग्डेलेना फ्रेच से होगा।

दूसरी ओर, 25 वर्षीय हंगेरियन बोंडर प्लिस्कोवा को हराकर पहली बार डब्ल्यूटीए 1000 स्तर या उससे ऊपर के तीसरे दौर में पहुंची।

Advertisement

बोंडर की अगली भिड़ंत 22वीं वरीय झेंग किनवेन या 2008 की फाइनलिस्ट एलिज कोर्नेट से होगी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार