ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने मंगलवार को निराशा व्यक्त की कि सरकार द्वारा निगरानी समिति के गठन से पहले पहलवानों से सलाह नहीं ली गई।

Advertisement

टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता ने ट्विटर पर कहा, हमें आश्वासन दिया गया था कि निगरानी कमेटी के गठन से पहले हमसे सलाह ली जाएगी। यह बहुत दुख की बात है कि इस समिति के गठन से पहले हमसे सलाह भी नहीं ली गई।

Advertisement

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को भी टैग किया।

सोमवार को, केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री ने एमसी मैरी कॉम की अगुवाई वाली पांच सदस्यीय निगरानी समिति के गठन की घोषणा की, जिसमें ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त और भारत की पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी तृप्ति मुरगुंडे, टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के पूर्व सीईओ कैप्टन राजगोपालन और साई की पूर्व कार्यकारी निदेशक (टीम) राधिका श्रीमन शामिल हैं।

ओलंपियन बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, रवि दहिया और दीपक पुनिया के नेतृत्व में पहलवानों के एक समूह के धरने पर बैठने के बाद ठाकुर ने पिछले हफ्ते डब्ल्यूएफआई की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों को संभालने के लिए निगरानी समिति के गठन की घोषणा की थी। जंतर मंतर पर रेसलिंग फेडरेशन आफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) पर कई अनियमितताओं के आरोप लगाए गए, जिसमें कोच और डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह द्वारा शासन के कुप्रबंधन और महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न शामिल है।

इससे पहले, मंत्री ने यह भी बताया कि बृजभूषण शरण सिंह को निगरानी कमेटी द्वारा जांच पूरी होने तक डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के रूप में काम करना बंद करने के लिए कहा गया है और डब्ल्यूएफआई के दिन-प्रतिदिन के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करने के लिए कहा गया है।

Advertisement

ओलंपियन बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, रवि दहिया और दीपक पुनिया के नेतृत्व में पहलवानों के एक समूह के धरने पर बैठने के बाद ठाकुर ने पिछले हफ्ते डब्ल्यूएफआई की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों को संभालने के लिए निगरानी समिति के गठन की घोषणा की थी। जंतर मंतर पर रेसलिंग फेडरेशन आफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) पर कई अनियमितताओं के आरोप लगाए गए, जिसमें कोच और डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह द्वारा शासन के कुप्रबंधन और महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न शामिल है।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार