इटली के जानिक सिनर ने कार्लोस अल्काराज को शुक्रवार रात मियामी ओपन के सेमीफाइनल में हराकर स्पेनिश खिलाड़ी की नंबर एक रैंकिंग पर बादशाहत खत्म कर दी।

Advertisement

सिनर ने अल्काराज को पहला सेट हारने के बाद वापसी करते हुए 6-7(4), 6-4, 6-2 से हराया और फाइनल में जगह बना ली। इस हार के साथ अल्काराज का एटीपी रैंकिंग में नंबर एक स्थान भी छिन गया। अब सोमवार को जारी होने वाली रैंकिंग में सर्बिया के नोवाक जोकोविच फिर से नंबर एक बन जाएंगे।

Advertisement

इस जीत से सिनर ने दो सप्ताह पहले अल्काराज से इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला चुका लिया।

सिनर इस तरह अपने दूसरे एटीपी मास्टर्स 1000 फाइनल में पहुंचे हैं। उनके दोनों फाइनल मियामी में आये हैं।

सिनर ने मैच में अल्काराज के 22 विनर्स के मुकाबले 28 विनर्स लगाए और 25 नेट अंकों में से 16 जीते। सिनर की अल्काराज के खिलाफ यह पहली जीत है।

इतालवी खिलाड़ी ने अल्काराज के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 3-3 कर लिया है। उन्होंने अलकाराज का 10 मैचों और 21 सेटों का विजय क्रम समाप्त किया। सिनर ने अल्काराज का सनशाइन डबल पूरा करने का सपना भी तोड़ दिया। इससे पहले रोजर फेडरर ने 2017 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

Advertisement

सिनर का रविवार को होने वाले फाइनल में दानिल मेदवेदेव से मुकाबला होगा। सिनर मेदवेदेव को पांच मुकाबलों में अब तक एक बार भी नहीं हरा पाए हैं।

इतालवी खिलाड़ी ने अल्काराज के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 3-3 कर लिया है। उन्होंने अलकाराज का 10 मैचों और 21 सेटों का विजय क्रम समाप्त किया। सिनर ने अल्काराज का सनशाइन डबल पूरा करने का सपना भी तोड़ दिया। इससे पहले रोजर फेडरर ने 2017 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार