भारत के जेहान दारुवाला शनिवार को 16वीं फार्मूला 2 चैंपियनशिप के सऊदी अरब राउंड में पोडियम पर आने में कामयाब रहे। उन्हें चैंपियनशिप की स्प्रिंट रेस में तीसरा स्थान मिला।

Advertisement

24 वर्षीय दारुवाला ने पांचवें स्थान से शुरूआत की और अंतिम विजेता अयुमु इवासा के पीछे पीछे चल रहे थे लेकिन समाप्ति से तीन लैप पहले वह तीसरे स्थान पर खिसक गए। उन्होंने बढ़त बनाने की कोशिश की लेकिन उन्हें तीसरा स्थान ही मिला।

Advertisement

उन्होंने इवासा से एक सेकंड पीछे रहते और दूसरे स्थान के विक्टर मार्टिन्स से आधा सेकंड पीछे रहते हुए फिनिश लाइन पार की।

रेस के बाद दारुवाला ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मेरे अंदर मिश्रित भावनाएं हैं। मैं निश्चित रूप से कहूंगा कि

मैं निराश हूं क्योंकि मैं जीत नहीं पाया लेकिन मैं निराश भी नहीं हूं क्योंकि मैंने काफी जोखिम उठाये। मुझे कोई अफसोस नहीं है। मैंने जीतने की कोशिश की लेकिन अंत में कामयाबी नहीं मिली।

यह जेहान का सत्र में पहला पोडियम है।

Advertisement

मैं निराश हूं क्योंकि मैं जीत नहीं पाया लेकिन मैं निराश भी नहीं हूं क्योंकि मैंने काफी जोखिम उठाये। मुझे कोई अफसोस नहीं है। मैंने जीतने की कोशिश की लेकिन अंत में कामयाबी नहीं मिली।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार