नई दिल्ली, 6 अप्रैल लीमा देश में राजनीतिक असंतोष और प्राकृतिक आपदाओं का हवाला देते हुए 2024 की अंडर20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी से हट गया है।

Advertisement

वल्र्ड एथलेटिक्स ने एक बयान में कहा, पेरू एथलेटिक्स महासंघ ने वल्र्ड एथलेटिक्स को सूचित किया है कि हाल की राजनीतिक अस्थिरता और सामाजिक असंतोष के साथ-साथ पेरू में प्राकृतिक आपदाओं ने महासंघ और स्थानीय आयोजन समिति को अगले वर्ष इस इवेंट की मेजबानी से हटने के लिए मजबूर किया है।

Advertisement

अंडर20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन पेरू की राजधानी में 26-31अगस्त, 2024 में होना था।

विश्व एथलेटिक्स ने कहा कि वह अगले वर्ष के इवेंट के लिए वैकल्पिक मेजबान ढूंढने की चर्चा में है और इसकी घोषणा निर्धारित अवधि में की जायेगी।

अंडर20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन पेरू की राजधानी में 26-31अगस्त, 2024 में होना था।

आरआर

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार