लकी लूजर जर्मनी के जान-लेनार्ड स्ट्रफ ने चौथी सीड यूनान के स्टेफनोस सितसिपास को गुरूवार रात 7-6(5), 5-7, 6-3 से चौंकाते हुए मैड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है जो उनका पहला एटीपी मास्टर्स 1000 सेमीफाइनल है।
Advertisement
जर्मन खिलाड़ी का अगला मुकाबला असलान करातसेव से होगा जिन्होंने उन्हें क्वालीफायर में हराया था। स्ट्रफ मास्टर्स 1000 इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले तीसरे लकी लूजर बन गए हैं। इससे पहले यह उपलब्धि थॉमस जोहानसन (2004 टोरंटो) और लुकास पोइली (2016 रोम) को हासिल थी।
Also Read: IPL T20 Points Table
स्ट्रफ ने पहला सेट टाई ब्रेक में जीता और अगला सेट हार गए। निर्णायक सेट में उन्होंने आसान जीत के साथ मैच समाप्त कर दिया।