12वीं वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेंसिक ने वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है। बेंसिक ने इटली की कैमिला जियोर्जी को 6-2 7-5 से हराया।

Advertisement

दोनों खिलाड़ियों का 2019 के बाद से मुकाबला नहीं हुआ था लेकिन टोक्यो ओलम्पिक की स्वर्ण विजेता बेंसिक को जियोर्जी के खिलाफ करियर मुकाबलों में 3-2 की बढ़त हासिल थी। वह एडिलेड इंटरनेशनल खिताब जीतने के साथ जनवरी से अपराजित चल रही थीं।

Advertisement

बेंसिक ने पहले सेट में अपना दबदबा बनाते हुए तीसरे और सातवें गेम में जियोर्जी की सर्विस तोड़ी और यह सेट 6-2 से जीत लिया। दूसरे सेट में बेंसिक ने तीसरे गेम में जियोर्जी की सर्विस फिर तोड़ी। बेंसिक ने आठवें गेम में जियोर्जी की कड़ी चुनौती पर काबू पाते हुए अपनी सर्विस बरकरार रखी और 5-3 की बढ़त बना ली।

जियोर्जी ने 10वें गेम में ब्रेक हासिल किया और स्कोर 5-5 से बराबर कर दिया। लेकिन स्विस खिलाड़ी ने 11वें गेम में जियोर्जी की सर्विस तोड़ी और अपनी सर्विस बरकरार रख एक घंटे 40 मिनट में मुकाबला जीत लिया।

बेंसिक ने पहले सेट में अपना दबदबा बनाते हुए तीसरे और सातवें गेम में जियोर्जी की सर्विस तोड़ी और यह सेट 6-2 से जीत लिया। दूसरे सेट में बेंसिक ने तीसरे गेम में जियोर्जी की सर्विस फिर तोड़ी। बेंसिक ने आठवें गेम में जियोर्जी की कड़ी चुनौती पर काबू पाते हुए अपनी सर्विस बरकरार रखी और 5-3 की बढ़त बना ली।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार