फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी को क्लब की अनुमति के बिना सऊदी अरब की यात्रा करने के लिए पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने सस्पेंड कर दिया है। एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी है।

Advertisement

हालांकि ये नहीं पता चला है कि निलंबन की अवधि क्या होगी, लेकिन फ्रांसीसी मीडिया आरएमसी और एलइक्विप ने बताया कि अर्जेंटीना के स्टार को दो सप्ताह का निलंबन हुआ है। इस दौरान कोई प्रशिक्षण नहीं, कोई मैच नहीं और कोई वेतन नहीं मिलेगा।

Advertisement

मेसी अपनी टीम के प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित नहीं थे। वह एक पर्यटन राजदूत के रूप में एक व्यावसायिक गतिविधि में भाग लेने के लिए सऊदी अरब गए थे।

एलइक्विप ने बताया कि मेसी ने क्लब से हरी झंडी लिए बिना सऊदी अरब जाने का फैसला किया।

दो सप्ताह के निलंबन का मतलब है कि मेस्सी ट्रॉयज के खिलाफ अपनी टीम के मैच और अजाशियो के साथ घरेलू मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। पीएसजी के साथ उनका अनुबंध इस सीजन के अंत में समाप्त हो रहा है, और यह बहुत संभावना है कि उनके पास फ्रेंच कैपिटल टीम के साथ खेलने के लिए केवल तीन और गेम हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार