22 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्पेन के राफेल नडाल अपनी मौजूदा चोट चिंताओं के कारण मैड्रिड ओपन से हट गए हैं जिससे उनकी फ्रेंच ओपन की तैयारियों को ताजा झटका लगा है।

Advertisement

36 वर्षीय नडाल अपने बाएं पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण इंडियन वेल्स मास्टर्स, मियामी ओपन, मोंटे कार्लो मास्टर्स और चल रहे बार्सिलोना ओपन से हट गए थे। वह अपनी चोट से उबर रहे हैं और उनका पूरा ध्यान पूरी फिटनेस हासिल करने पर है।

Advertisement

नडाल ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में कहा , मुझे ऑस्ट्रेलिया में यह चोट लगी थी। शुरू में यह छह से आठ सप्ताह की रिकवरी अवधि थी लेकिन अब 14 हफ्ते हो चुके हैं। सच्चाई यह है कि स्थिति वह नहीं है जो हमने सोची थी।

उन्होंने कहा, सभी चिकित्सा निर्देशों का पालन किया गया लेकिन आकलन वह नहीं रहा जो शुरू में हमें बताया गया था और अब हम खुद को मुश्किल स्थिति में पा रहे हैं।

नडाल ने कहा, सप्ताह गुजर रहे हैं मुझे भ्रम था कि मैं उन टूर्नामेंट में खेल सकूंगा जो मेरे करियर में महžव रखते हैं जैसे मोंटे कार्लो, बार्सिलोना, मैड्रिड, रोम, फ्रेंच ओपन और फिलहाल मैं मोंटे कार्लो और बार्सिलोना में नहीं खेल पाया हूं। मैं मैड्रिड में भी नहीं खेल पाऊंगा।

उन्होंने कहा,चोट अभी तक भरी नहीं है और मैं नहीं बता सकता कि मुझे हिस्सा लेने के लिए क्या करना है मैं कोई समय सीमा नहीं बता सकता क्योंकि मैं जानता हूं कि मैं आपको बता सकता हूं लेकिन मैं नहीं जानता।

Advertisement

14 बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन का मई में इस टूर्नामेंट में भाग लेना भी संदिग्ध नजर आ रहा है जहाँ वह पिछले चैंपियन हैं। वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में हारने के बाद से ही कोर्ट से बाहर हैं।

मैड्रिड मास्टर्स 27 अप्रैल को शुरू होगा जहाँ नडाल पांच बार के विजेता हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार