Olympic Champion Javelin Thrower Neeraj Chopra: ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शनिवार को सितारों से भरे मैदान में डायमंड लीग के लुसाने चरण में सीजन का लगातार दूसरा पोडियम फिनिश हासिल किया।
Advertisement
मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार अपने पांचवेें प्रयास में नीरज ने 87.66 मीटर भाला फेंककर दूसरों पर बढ़त बना ली। जर्मनी के जूलियन वेबर आखिरी प्रयास में केवल 87.03 मीटर ही भाला फेंक सके।
Advertisement
चोपड़ा ने अपना पहला प्रयास फाउल थ्रो के साथ शुरू किया। उन्होंने दूसरे प्रयास में 83.52 मीटर भाला फेंका।
Also Read: Live Scorecard
25 वर्षीय भारतीय सुपरस्टार ने 5 मई को दोहा में 88.67 मीटर के करियर के चौथे सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ शीर्ष पोडियम फिनिश के साथ डायमंड लीग सीज़न की शानदार शुरुआत की थी।