खेल मंत्रालय के अधिकारियों और बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित चार पहलवानों के प्रतिनिधिमंडल के बीच गुरुवार को हुई बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला, क्योंकि प्रदर्शनकारी पहलवान प्रतिक्रिया से संतुष्ट नहीं थे।

Advertisement

यहां पत्रकारों से बात करते हुए बजरंग ने कहा कि उन्हें मंत्रालय से कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली और बृजभूषण शरण सिंह के नेतृत्व वाले भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के भंग होने तक विरोध जारी रहेगा।

Advertisement

उन्होंने कहा, हम न केवल डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण का इस्तीफा चाहते हैं। हम महासंघ को भंग करने की भी मांग करते हैं। अगर केवल इस्तीफा दिया गया, तो यह अपने लोगों को फिर से बैठा लेंगे।

28 साल के बजरंग ने आगे कहा कि कुश्ती जगत के सभी लोग हमारे साथ बैठे हैं और हर कोई अपने भविष्य के लिए लड़ रहा है।

ओलिंपिक पदक विजेता पहलवान ने कहा, हमारे पास सबूत के साथ पांच से छह लड़कियां हैं, जो यौन उत्पीड़न मामले में डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को तैयार हैं। अगर हमारी बात नहीं मानी गई तो हम पुलिस की मदद लेंगे और मुकदमा भी दर्ज कराएंगे।

इस बीच, विनेश ने भी बृजभूषण शरण की आलोचना करते हुए कहा, वह क्यों छुप रहे हैं और मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि वह आकर मुझसे बात करें।

Advertisement

ओलिंपिक पदक विजेता पहलवान ने कहा, हमारे पास सबूत के साथ पांच से छह लड़कियां हैं, जो यौन उत्पीड़न मामले में डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को तैयार हैं। अगर हमारी बात नहीं मानी गई तो हम पुलिस की मदद लेंगे और मुकदमा भी दर्ज कराएंगे।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार