वर्ष 2020 यूएस ओपन चैंपियन और जर्मन टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव को उनकी पूर्व प्रेमिका द्वारा लगाए गए घरेलू दुर्व्यवहार के आरोपों में किसी भी अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

Advertisement

ज्वेरेव की पूर्व प्रेमिका ओलेआ शारिपोवा द्वारा घरेलू शोषण के आरोपों के बाद अक्टूबर 2021 में एटीपी द्वारा जांच शुरू की गई थी। यह जांच द लेक फॉरेस्ट ग्रुप (एलएफजी) द्वारा की गई थी, जिसका नेतृत्व संस्थापक और मुख्य कार्यकारी जी माइकल वर्डेन और जेनिफर मैकोवजक ने किया था।

Advertisement

जांच ने शारिपोवा और ज्वेरेव दोनों के ऑडियो और तस्वीरों सहित सबमिशन की समीक्षा की। इसमें तीसरे पक्ष के फोरेंसिक विशेषज्ञ के माध्यम से ज्वेरेव के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निकाली गई सामग्री शामिल थी। एलएफजी ने सोशल मीडिया सहित तीसरे पक्ष के गवाहों और सार्वजनिक रिकॉर्ड द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की भी समीक्षा की और अपनी पूरी रिपोर्ट एटीपी को सौंपी।

एटीपी ने मंगलवार को अपने ब्यान में कहा, शारिपोवा, ज्वेरेव और अन्य साक्षात्कारकर्ताओं के बयानों के अलावा, विश्वसनीय साक्ष्य और प्रत्यक्षदर्शी रिपोटरें की कमी के आधार पर, जांच दुरुपयोग के आरोपों को साबित करने में असमर्थ थी या एटीपी के ऑन-साइट अपराधों या खिलाड़ी के बड़े अपराधों के नियमों का उल्लंघन निर्धारित करने में असमर्थ थी।

जांच ने शारिपोवा और ज्वेरेव दोनों के ऑडियो और तस्वीरों सहित सबमिशन की समीक्षा की। इसमें तीसरे पक्ष के फोरेंसिक विशेषज्ञ के माध्यम से ज्वेरेव के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निकाली गई सामग्री शामिल थी। एलएफजी ने सोशल मीडिया सहित तीसरे पक्ष के गवाहों और सार्वजनिक रिकॉर्ड द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की भी समीक्षा की और अपनी पूरी रिपोर्ट एटीपी को सौंपी।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार