अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप राइफल/पिस्टल भोपाल में मार्च में आयोजित होगा। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) की आम सभा बैठक में इसके अलावा कई अन्य बड़े फैसले भी लिए गए।

Advertisement

रणइंदर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को आम सभा बैठक कोरोना के कारण तीन साल के अंतराल के बाद शारीरिक रूप से आयोजित की गयी। दो घंटे तक चली बैठक में शामिल अन्य अधिकारियों में महासचिव कुमार सुल्तान सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव और कोषाध्यक्ष रणदीप मान शामिल थे।

Advertisement

बैठक में आम सभा ने भोपाल विश्व कप के लिए आयोजन समिति और उप-समितियों के गठन को स्वीकृति दे दी। भोपाल विश्व कप 20 से 27 मार्च तक होगा। यह पहली बार है जब विश्व कप दिल्ली से बाहर आयोजित होगा।

घरेलू प्रतियोगिताओं, जो एशिया कप(पेरिस ओलम्पिक कोटा प्रतियोगिता) के लिए टीमों को चुनने के लिए जरूरी है, को अंतिम रूप दिया गया। 66वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता इस वर्ष पांच नवम्बर से शुरू होगी।

आम सभा ने यह भी फैसला किया कि राज्य प्रतियोगिता 15 जुलाई तक पूरी कर ली जाए जबकि जोनल प्रतियोगिता अगस्त तक निपटा ली जाए और अखिल भारतीय मावलंकर निशानेबाजी प्रतियोगिता अगस्त तक संपन्न करा ली जाए।

उम्र की धोखाधड़ी रोकने के लिए बनी समिति और कार्य स्थल पर यौन शोषण रोकने के लिए बनी समिति की सिफारिशों को आम सभा ने मंजूर कर लिया।

Advertisement

आम सभा ने यह भी फैसला किया कि राज्य प्रतियोगिता 15 जुलाई तक पूरी कर ली जाए जबकि जोनल प्रतियोगिता अगस्त तक निपटा ली जाए और अखिल भारतीय मावलंकर निशानेबाजी प्रतियोगिता अगस्त तक संपन्न करा ली जाए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार