दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पोलैंड की स्प्रिंटर मालगोरजाता होलुब कोवालिक ने घोषणा की है कि वह गर्भवती हैं और अपना करियर निलंबित कर रही हैं।

Advertisement

शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार कोवालिक ने साथ ही कहा कि वह नहीं जानती कि वह ट्रैक पर लौट भी पाएंगी या नहीं ।

Advertisement

30 वर्षीय एथलीट ने 2020 टोक्यो ओलम्पिक में पोलैंड के लिए दो पदक जीते थे। उन्होंने महिला चार गुना 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक और मिश्रित रिले में कांस्य पदक जीता।

कोवालिक ने पोलिश मीडिया के साथ इंटरव्यू में कहा, मैं बहुत खुश हूं। मैं अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण क्षण की तैयारी कर रही हूं। मैंने हमेशा कहा है कि परिवार मेरे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं अपने शरीर को अच्छी तरह जानती हूं , इसलिए मुझे लगा कि कुछ होने वाला है। मैं डॉक्टर के पास गयी जिन्होंने पुष्टि की कि मैं गर्भवती हूं। इसलिए मैंने अपना करियर निलंबित कर दिया है।

एथलीट ने कहा, मैं खेल में लौटने की कोशिश करूंगी। मैं नहीं जानती कि मैं सफल हो पाउंगी या नहीं लेकिन मैं कोशिश करने का वादा करती हूं। यदि ऐसा नहीं हुआ तो मेरे लिए दुनिया खत्म नहीं हो जायेगी।

कोवालिक ने पोलिश मीडिया के साथ इंटरव्यू में कहा, मैं बहुत खुश हूं। मैं अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण क्षण की तैयारी कर रही हूं। मैंने हमेशा कहा है कि परिवार मेरे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं अपने शरीर को अच्छी तरह जानती हूं , इसलिए मुझे लगा कि कुछ होने वाला है। मैं डॉक्टर के पास गयी जिन्होंने पुष्टि की कि मैं गर्भवती हूं। इसलिए मैंने अपना करियर निलंबित कर दिया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार