निशानेबाज मनीष नरवाल ने 2021 में टोक्यो पैरालम्पिक्स में स्वर्ण पदक जीता और नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें खेलो रत्न अवार्ड मिला और उन्होंने सैकड़ों बच्चों को निशानेबाजी चुनने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

2021 में अपने शानदार प्रदर्शन से पूर्व मनीष ने अपने छोटे भाई शिवा नरवाल को निशानेबाजी चुनने के लिए प्रेरित कर दिया था।

Advertisement

शिवा ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 2020 संस्करण में स्वर्ण पदक जीता और खेलों के 2021 संस्करण में भी स्वर्ण जीता। 17 वर्षीय शिवा ने पिछले वर्ष मिस्र विश्व चैंपियनशिप में अपना सीनियर पदार्पण किया और 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में पहुंचकर पेरिस ओलम्पिक कोटा हासिल करने के करीब भी पहुंच गए थे लेकिन आठवें स्थान पर रहे।

उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में पदक नहीं जीत पाने की निराशा को एशियन एयरगन चैंपियनशिप में पुरुष एयर पिस्टल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर दूर किया।

मनीष ने जहां खुद को देश के सर्वश्रेष्ठ पैरा शूटर्स के रूप में स्थापित कर दिया है जबकि शिवा का लक्ष्य खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एक और पदक जीतना और स्वर्ण की हैट्रिक पूरा करना है।

शिवा ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि मैं खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए चुना गया हूं। पिछले दो संस्करणों में मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा है और मैं उम्मीद करता हूं यह मध्य प्रदेश में भी जारी रहेगा और मैं हरियाणा के लिए फिर पदक जीत सकूंगा।

Advertisement

मनीष ने जहां खुद को देश के सर्वश्रेष्ठ पैरा शूटर्स के रूप में स्थापित कर दिया है जबकि शिवा का लक्ष्य खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एक और पदक जीतना और स्वर्ण की हैट्रिक पूरा करना है।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार