ओलंपियन और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित पिस्टल निशानेबाज जसपाल राणा को दिल्ली स्टेट राइफल एसोसिएशन (डीएसआरए) के अध्यक्ष के रूप में फिर से निर्विरोध चुन लिया गया है।

Advertisement

अन्य पदाधिकारी, जसपाल सिंह मारवाह (उपाध्यक्ष), अनुपम कमल (सचिव), ईश्वरिंदर जीत सिंह (संयुक्त सचिव) और राजीव शर्मा भी निर्विरोध चुने गए हैं।

शकुन भुगरा, फरीद अली, अचल सहगल, अजीत सिंह रणहोत्रा और राष्ट्रीय जूनियर राइफल टीम के कोच दीपक कुमार दुबे शासी निकाय के सदस्य चुने गए हैं।

कुल 159 निशानेबाजों और डीएसआरए के सदस्यों ने पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान किया।

25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल श्रेणी में खेले राणा ने 1994 के एशियाई खेलों, 1998 के राष्ट्रमंडल खेलों, 2002 के राष्ट्रमंडल खेलों, 2006 के राष्ट्रमंडल खेलों और 2006 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते।

उन्हें अठारह वर्ष की आयु में 1994 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो खेल में उपलब्धि के लिए दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार है। उन्हें वर्ष 1997 में चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पुरस्कार, पद्मश्री से नवाजा गया था।

25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल श्रेणी में खेले राणा ने 1994 के एशियाई खेलों, 1998 के राष्ट्रमंडल खेलों, 2002 के राष्ट्रमंडल खेलों, 2006 के राष्ट्रमंडल खेलों और 2006 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते।

आरजे/आरआर

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार