गुजरात जायंट्स ने रविवार को पुणे के श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी में विवो प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 में बेंगलुरु बुल्स पर 46-44 की रोमांचक जीत हासिल की। अपनी जीत के बारे में बोलते हुए गुजरात जायंट्स के मुख्य कोच राम मेहर सिंह ने कहा, "अगर डिफेंसिव इकाई अच्छा नहीं खेलती है, तो कोई भी टीम नहीं जीत सकती है। हमारे रेडर उत्कृष्ट थे, लेकिन हमारे डिफेंडर भी बेंगलुरू बुल्स के खिलाफ एक टीम के रूप में खेले। अगर टीम एक इकाई के रूप में खेलती है, फिर टीम आगे बढ़ती है।"

Advertisement

उन्होंने कहा कि विवो प्रो कबड्डी लीग के एनवाईपी कार्यक्रम के खिलाड़ियों ने लीग में प्रदर्शन करने के लिए काफी दृढ़ संकल्प दिखाया है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "युवा खिलाड़ी इस स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बहुत दृढ़ हैं। नवीन कुमार (दबंग दिल्ली), भरत (बेंगलुरु बुल्स), प्रतीक दाहिया (गुजरात जायंट्स) और राकेश (गुजरात जायंट्स) जैसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने न्यू यंग प्लेयर्स (एनवाईपी) कार्यक्रम से उभरे हैं। अगर एनवाईपी कार्यक्रम के खिलाड़ी पहले सात में खेल रहे हैं, तो किसी भी टीम के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है।"

गुजरात जायंट्स पर 45-40 की जीत के बाद बंगाल वॉरियर्स का आत्मविश्वास बढ़ा होगा, लेकिन उन्हें यूपी योद्धा के रेडर सुरेंद्र गिल से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

दबंग दिल्ली और तेलुगु टाइटंस जीत की बेताबी से तलाश कर रहे हैं, जहां दिल्ली अपने स्टार रेडर नवीन कुमार पर निर्भर करेगी, वहीं रेडर सिद्धार्थ देसाई टाइटन्स की कमान संभालेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार