भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर बुधवार को कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

Advertisement

पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कथित आरोप लगाते हुए इस वर्ष जनवरी में विरोध प्रदर्शन किया था लेकिन उनकी मांगों का कोई हल न निकलने पर उन्होंने फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू किया है।

जब आईएएनएस ने रानी रामपाल से इस बारे में पूछा कि क्या उन्होंने कभी ऐसा सोचा था ऐसा दिन भी आएगा जब महिला पहलवानों को धरने पर बैठना पड़ेगा, उन्होंने कहा, जीवन बड़ा अनिश्चित है। कोई नहीं जानता कि ऐसा दिन भी आएगा।

इस बारे में और पूछे जाने पर रानी ने चुप्पी साधे रखी।

रविवार को बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट सहित देश के शीर्ष पहलवानों ने जंतर-मंतर पर धरना शुरू किया था और मांग की थी कि बृज भूषण के खिलाफ एफआई आर दर्ज की जाए।

पहलवानों ने यह भी मांग की थी कि बृज भूषण के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की जांच करने निगरानी समिति के तथ्यों को सरकार सार्वजनिक करे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार