लिवरपूल एफसी ने घोषणा की है कि क्लब के स्पोर्टिंग डायरेक्टर रिचर्ड ह्यूजेस ने अपना पद छोड़ दिया है। ह्यूजेस जून 2024 में एएफसी बॉर्नमाउथ से लिवरपूल में शामिल हुए थे और उन्होंने क्लब के कई अहम फुटबॉल फैसलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement

उनके कार्यकाल के दौरान लिवरपूल ने 2024-25 सीजन में अपना 20वां लीग खिताब जीता और अगले सीजन के लिए यूईएफए चैंपियंस लीग में भी जगह बनाई। फेनवे स्पोर्ट्स ग्रुप (एफएसजी) के अध्यक्ष माइक गॉर्डन ने ह्यूजेस का धन्यवाद करते हुए कहा, "उन्होंने क्लब के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव के दौर में शानदार काम किया।" गॉर्डन के मुताबिक, ह्यूजेस ने लिवरपूल की सफलता और भविष्य की योजनाओं में अहम योगदान दिया।

माइक गॉर्डन ने कहा, "रिचर्ड ह्यूजेस ऐसे समय में क्लब से जुड़े थे, जब लिवरपूल बदलाव के दौर से गुजर रहा था। उन्होंने फुटबॉल ऑपरेशन्स विभाग की जिम्मेदारी संभाली, खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया पर नजर रखी और कोचिंग स्टाफ को भी पूरा सहयोग दिया।"

उन्होंने आगे कहा, "इन सभी क्षेत्रों में क्लब को जो सफलता मिली, वह रिचर्ड की मेहनत और योगदान को दिखाती है। हालांकि, हम उनके इस व्यक्तिगत फैसले का सम्मान करते हैं। हम उन्हें और उनके परिवार को भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।"

बॉर्नमाउथ में फुटबॉल से जुड़ी एक सीनियर भूमिका निभा चुके ह्यूजेस ने कहा कि उन्हें लिवरपूल की सेवा करने पर गर्व है और उन्होंने क्लब के मालिकों, स्टाफ, खिलाड़ियों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने एक आधिकारिक बयान में कहा, "मैं क्लब के मालिकों का उनके समर्थन और नेतृत्व के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। इसके साथ ही उन सभी कर्मचारियों का भी धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने लिवरपूल को आज के स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।"

उन्होंने आगे कहा, "इन सभी क्षेत्रों में क्लब को जो सफलता मिली, वह रिचर्ड की मेहनत और योगदान को दिखाती है। हालांकि, हम उनके इस व्यक्तिगत फैसले का सम्मान करते हैं। हम उन्हें और उनके परिवार को भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

लिवरपूल ने कहा है कि ह्यूजेस की जगह किसी अन्य को नियुक्त करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और क्लब जल्द ही इसके नतीजे की घोषणा करेगा। ह्यूजेस का यह कदम स्पोर्टिंग डायरेक्टर के तौर पर दो साल से कुछ अधिक समय बिताने के बाद उठाया गया है। इस दौरान लिवरपूल में मैदान के अंदर और बाहर कई बड़े बदलाव हुए, साथ ही क्लब इंग्लिश फुटबॉल के टॉप क्लबों में अपनी जगह बनाए रखने में भी कामयाब रहा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार