स्विमिंग का रिकॉर्ड Swimming Record UP: उत्तर प्रदेश के सात साल के रुद्र कपूर ने ब्रेस्टस्ट्रोक स्विमिंग के जरिए महज 10.30 मिनट में यमुना पार कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

Advertisement

मास्टर ट्रेनर त्रिभुवन निषाद ने कहा कि यह पहली बार है जब उसकी उम्र के बच्चे ने ब्रेस्टस्ट्रोक स्टाइल का इस्तेमाल करते हुए नदी पार किया।

Advertisement

प्रयागराज के टैगोर पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र रुद्र ने अपनी प्रशिक्षक कमला निषाद और मानस निषाद के मार्गदर्शन में तैरना शुरू किया।

निषाद ने कहा, रुद्र ने 600 मीटर लंबी और 25 फीट गहरी यमुना नदी को पार कर एक रिकॉर्ड स्थापित किया। उसने सिर्फ 15 दिनों में तैरना सीखा।

रुद्र के पिता राज कपूर, मां बंदनी कपूर और बहन अविका कपूर सहित परिवार के अन्य सदस्यों और अन्य स्थानीय लोगों ने गुरुवार को इस अवसर पर उसके प्रदर्शन की सराहना की।

पिता ने कहा, यह उसके लिए एक सपने के सच होने जैसा है जो नदी पार करके अपने लिए एक जगह बनाने के लिए प्रतिबद्ध था। वह कम से कम समय में यमुना नदी में तैरना और पार करना चाहता था। वह हमेशा अपने परिवार के सदस्यों के साथ स्विमिंग टिप्स के बारे में बात करता था और कई रिकॉर्ड बनाना चाहता था।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार