Salt Lake Stadium: कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में शनिवार को मेसी इवेंट में बड़ी गड़बड़ी देखने को मिली, जिसके बाद सोमवार को कलकत्ता हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच में दो जनहित याचिकाएं (पीआईएल) दाखिल की गई हैं।

Advertisement

कलकत्ता हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने दोनों याचिकाओं को स्वीकार कर लिया है। मंगलवार को इन पर सुनवाई की उम्मीद होगी।

Advertisement

पहली पीआईएल सीनियर एडवोकेट बिल्वदल भट्टाचार्य ने दायर की। उनकी इस पीआईएल में टिकटों की बिक्री में कथित वित्तीय अनियमितताओं की पूरी जांच की मांग की गई है। मेसी से जुड़े इस इवेंट में टिकटों की कीमतें अलग-अलग थीं। ये कीमतें 3,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये तक थीं।

दूसरी पीआईएल, सीनियर एडवोकेट सब्यसाची चट्टोपाध्याय ने दायर की है, जिसमें इस मामले की जांच भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) से कराने की मांग की गई है।

सब्यसाची चट्टोपाध्याय की पीआईएल में मेसी के शो में कुप्रबंधन की जांच के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट के एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में गठित समिति को चुनौती दी गई है।

इस याचिका में दावा किया गया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से बनाई गई जांच समिति सिर्फ दिखावा है और इसका मकसद मैनेजमेंट के पीछे मुख्य दोषियों को बचाना है।

Advertisement

सब्यसाची चट्टोपाध्याय की पीआईएल में मेसी के शो में कुप्रबंधन की जांच के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट के एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में गठित समिति को चुनौती दी गई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस गड़बड़ी के तुरंत बाद मुख्यमंत्री की ओर से घोषित जांच समिति की अध्यक्षता कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस (रिटायर्ड) असीम कुमार रे कर रहे हैं। समिति के अन्य दो सदस्य पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, मनोज पंत और गृह सचिव नंदिनी चक्रवर्ती हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार