Adani Group: अदाणी ग्रुप ने अपनी 'गर्व है' पहल के तहत युवा टेबल टेनिस स्टार पोयमंती बैस्या को समर्थन देने की घोषणा की है, जो देश की शीर्ष खिलाड़ियों में शुमार होने की क्षमता रखती हैं।

Advertisement

'गर्व है' पहल के तहत अदाणी ग्रुप यह सुनिश्चित करेगा कि पोयमंती के पास जरूरत की वो हर चीज हो, जो उन्हें विश्व चैंपियन बनने की अपनी कोशिश में मदद करेगी।

Advertisement

पश्चिम बंगाल के हुगली की रहने वाली पोयमंती को अपने युवा करियर में जीत दर्ज करने की ललक और आदत है।

2019 में वेस्ट जोन राष्ट्रीय रैंकिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक विजेता पोयमंती, 85वें सीनियर नेशनल में अर्जुन पुरस्कार विजेता अयहिका मुखर्जी की चुनौती को पार करके बंगाल से राष्ट्रीय चैंपियनों की एक शानदार सूची में शामिल हो गईं।

इसके अलावा, उन्होंने ओलंपियन सुतीर्था मुखर्जी के साथ महिला युगल का खिताब जीता और मिश्रित युगल स्पर्धा में आकाश पाल के साथ उपविजेता रहीं।

टेबल टेनिस जगत में पोयमंती एक नया चेहरा जरूर हैं, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिभा से हर किसी का दिल जीत लिया है।

Advertisement

अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी ने कहा, "पोयमंती ने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया है और हम, अदाणी ग्रुप में, आने वाले वर्षों में उसे आगे बढ़ने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वह एक एथलीट है जो भारतीय ध्वज को ऊंचा रख सकती है, और उसकी इस यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने से अच्छा और क्या हो सकता है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि उसे पूरा समर्थन मिले; उसे केवल खेलने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है क्योंकि हम एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।

पोयमंती ने कहा, "मुझ पर विश्वास करने और मेरी यात्रा में मेरा समर्थन करने के लिए मैं अदाणी ग्रुप की आभारी हूं। बड़े स्तर पर यह खेल एक कठिन यात्रा है, और निरंतर समर्थन हमेशा एक एथलीट के लिए एक वरदान होता है। इसलिए यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।''

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार