2019 एशियन शूटिंग (निशानेबाजी) चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले अंगद वीर सिंह बाजवा अब भारत की जगह अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में कनाडा के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। अंगद ने खुद ही सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की।

Advertisement

अंगद वीर सिंह बाजवा को नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) से आधिकारिक तौर पर नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) मिल गई है। अब वे बिना किसी रुकावट के कनाडा की तरफ से खेल सकते हैं।

Advertisement

भारतीय घरेलू सर्किट और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अंगद वीर सिंह बाजवा को लगातार मौके मिल रहे थे। फिर, अंगद ने भारत की जगह कनाडा की तरफ से खेलने का फैसला क्यों किया? इसे लेकर उन्होंने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। माना जा रहा है कि अपने पारिवारिक हालात की वजह से वह कनाडा शिफ्ट हो गए हैं। दरअसल, उनका परिवार कनाडा में सेटल है। उनके पिता गुरपाल कनाडा में हॉस्पिटैलिटी के बिजनेस में हैं। इस वजह से कनाडा जाने का अंगद का फैसला पेशेवर जिंदगी में भविष्य को देखते हुए लिया गया है। यह फैसला अचानक नहीं लिया गया है। बाजवा ने लगभग पांच साल पहले नेशनैलिटी बदलने के बारे में सोचा था।

अंगद वीर सिंह बाजवा भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और घरेलू प्रतियोगिताओं में लगातार खेल रहे थे। पिछली बार उन्होंने नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया था, और पुरुषों के स्कीट फाइनल में चौथे स्थान पर रहे थे।

एनआरएआई के सचिव जनरल पवन सिंह के मुताबिक, "हमें एनओसी के लिए उनका आवेदन मिला था। हम उन्हें रोक नहीं सकते क्योंकि इस देश में पसंद की आजादी है। हमने उन्हें एनओसी जारी कर दिया है। उनका जाना फेडरेशन और देश, दोनों के लिए एक बड़ा नुकसान है, लेकिन जैसा कि मैंने कहा, हम उन्हें जाने से किसी भी तरह नहीं रोक सकते थे। हमारे देश में उनके नुकसान से उबरने के लिए प्रतिभा है।"

अंगद वीर सिंह बाजवा भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और घरेलू प्रतियोगिताओं में लगातार खेल रहे थे। पिछली बार उन्होंने नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया था, और पुरुषों के स्कीट फाइनल में चौथे स्थान पर रहे थे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

2019 में, बाजवा ने अपना एशियन टाइटल बचाया और लगातार दो कॉन्टिनेंटल गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय शॉटगन शूटर बने। इस नतीजे से भारत को टोक्यो 2020 के लिए ओलंपिक कोटा भी मिला। क्वालिफिकेशन में 120/125 स्कोर करने के बाद वह गेम्स में 18वें स्थान पर रहे। बाजवा ने एशियन गेम्स 2023 में पुरुष टीम का कांस्य पदक जीता था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार