आर्सेनल विमेन ने स्पेन की स्टार गोलकीपर मीसा रोड्रिगेज को रियल मैड्रिड के साथ उनका अनुबंध समाप्त होने के बाद परमानेंट ट्रांसफर पर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। 27 वर्षीय मीसा अब नॉर्थ लंदन क्लब का हिस्सा होंगी। वह रियल मैड्रिड के साथ छह सफल सीजन बिताने के बाद आर्सेनल पहुंची हैं, जहां उन्होंने खुद को यूरोप की शीर्ष गोलकीपरों में शामिल किया और 2025-26 अभियान के दौरान टीम की कप्तानी भी की।

Advertisement

आर्सेनल में शामिल होने के बाद मीसा ने क्लब की आधिकारिक घोषणा में कहा, "दुनिया के शीर्ष क्लबों में शामिल आर्सेनल का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। मैं इस नई चुनौती के लिए उत्साहित हूं और समर्थकों के साथ मिलकर टीम को और अधिक ट्रॉफियां जिताने और क्लब के इतिहास में नए अध्याय जोड़ने की कोशिश करूंगी।

कैनरी आइलैंड्स के लास पाल्मास डे ग्रैन कैनरिया में जन्मी मीसा ने अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत सीडी फेमरगुइन के साथ की थी। इसके बाद 2017 में वह एटलेटिको मैड्रिड से जुड़ीं। 2019-20 सीजन से पहले उन्होंने डेपोर्टिवो ला कोरुना का रुख किया, जहां उनके शानदार प्रदर्शन ने टीम को स्पेन की शीर्ष लीग में अपने पहले ही अभियान में चौथे स्थान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

2020 में रियल मैड्रिड की महिला टीम की स्थापना के बाद मीसा क्लब की शुरुआती प्रमुख साइनिंग में शामिल थीं। उन्होंने स्पेनिश क्लब के लिए रिकॉर्ड 215 मुकाबले खेले। अपने पहले ही सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए जमोरा ट्रॉफी जीती, जो स्पेन की शीर्ष डिवीजन में सबसे बेहतर गोल-कन्सीड रेश्यो रखने वाले गोलकीपर को दी जाती है। उन्होंने 2022-23 सीजन में भी यह उपलब्धि दोहराई।

राष्ट्रीय टीम के स्तर पर भी मीसा का करियर शानदार रहा है। उन्होंने 2021 में स्पेन की सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया और अब तक 24 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। वह 2023 फीफा महिला विश्व कप जीतने वाली स्पेन टीम का हिस्सा थीं, जहां उन्होंने ग्रुप स्टेज के तीनों मुकाबलों में शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने 2024 में स्पेन की यूईएफए महिला नेशंस लीग जीत में भी योगदान दिया।

2020 में रियल मैड्रिड की महिला टीम की स्थापना के बाद मीसा क्लब की शुरुआती प्रमुख साइनिंग में शामिल थीं। उन्होंने स्पेनिश क्लब के लिए रिकॉर्ड 215 मुकाबले खेले। अपने पहले ही सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए जमोरा ट्रॉफी जीती, जो स्पेन की शीर्ष डिवीजन में सबसे बेहतर गोल-कन्सीड रेश्यो रखने वाले गोलकीपर को दी जाती है। उन्होंने 2022-23 सीजन में भी यह उपलब्धि दोहराई।

Also Read: LIVE Cricket Score

हेड कोच रेनी स्लेगर्स ने भी मीसा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी निरंतरता, तकनीकी क्षमता, मैदान पर नेतृत्व और शानदार संवाद कौशल उन्हें आर्सेनल की गोलकीपिंग यूनिट के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार