इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 नवंबर से शुरू हो रही एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। मार्क वुड को खेलने की अनुमति मिल गई है, जो एशेज सीरीज के शुरुआती मुकाबले में नजर आ सकते हैं। इंग्लैंड ने ऑफ स्पिनर शोएब बशीर के साथ पांच तेज गेंदबाजों को शामिल किया है।

Advertisement

इंग्लैंड की ओर से 19 टेस्ट मुकाबलों में 68 विकेट हासिल कर चुके शोएब बशीर इस फॉर्मेट में 50 विकेट निकालने वाले सबसे युवा इंग्लिश गेंदबाज हैं, लेकिन वह जुलाई 2025 में भारत के खिलाफ मुकाबले के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेले हैं। उंगली में चोट की वजह से बशीर इंग्लैंड की टीम से बाहर रहे। इस पिच पर सूखापन है, जिससे बशीर एक प्रमुख दावेदार बन गए हैं।

Advertisement

सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा, जहां गति और उछाल मिलने की उम्मीद है। ऐसे में मेहमान टीम केवल तेज गेंदबाजी आक्रमण पर निर्भर रहने की अपनी रणनीति पर ही कायम रह सकती है।

इंग्लैंड की संभावित टीम में मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स जैसे खिलाड़ी हैं, जो 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं।

एशेज के इतिहास में साल 1882 से अब तक कुल 345 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 142 मैच अपने नाम किए, जबकि 110 मुकाबलों में इंग्लैंड को जीत नसीब हुई।

इंग्लैंड की संभावित टीम में मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स जैसे खिलाड़ी हैं, जो 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पहले एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम: बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार