Asian Games: एशियाई खेलों में बुधवार को महिलाओं की 4 गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में भारत की विथ्या, ऐश्वर्या, प्राची और सुभा की टीम ने रजत पदक जीता।
उन्होंने 2018 के अपने गेम्स रिकॉर्ड को भी बेहतर किया, जब उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय टीम का नया रिकॉर्ड 3:27.85 है।
भारतीय खिलाड़ी बहरीन की चौकड़ी मुना साद एस, ओलुवाकेमी मुजिदत, जेनब मौसा अली और सलवा ईद नासेर के बाद दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने 3:27:65 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।