एशियन यूथ गेम्स (एवाईजी) का आयोजन ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) की ओर से किया जाता है। इसे एशियन गेम्स के बाद दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीपीय मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट माना जाता है।

Advertisement

एशियन यूथ गेम्स के इतिहास में अब तक सिंगापुर और चीन ने इन खेलों की मेजबानी की है। दोनों बार चीन सर्वाधिक पदकों के साथ शीर्ष पर रहा है। इस बार बहरीन के पास एशियन यूथ गेम्स की मेजबानी है।

एशियन यूथ गेम्स का मकसद प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की पहचान करते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्रदान करना है, जिससे उनका खेल कौशल और आत्मविश्वास बढ़ता है। एशियन यूथ गेम्स युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाते हैं। इसके साथ देशों में स्पोर्ट्स कल्चर भी मजबूत होता है।

यह सिर्फ प्रतिद्वंदिता ही नहीं, बल्कि अलग-अलग देशों के युवा खिलाड़ियों के बीच सांस्कृतिक और मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान बढ़ाने का भी माध्यम है। इन खेलों के जरिए युवा एथलीट ओलंपिक की राह भी तय करते हैं।

करीब 12 साल के बाद एक बार फिर एशियन यूथ गेम्स लौटा है। अक्टूबर में मनामा में इसका आयोजन किया जा रहा है। 31 अक्टूबर तक चलने वाले एशियन यूथ गेम्स-2025 में कुछ प्रतियोगिताएं 19 अक्टूबर से शुरू हो गई हैं। यह सेनेगल के डकार में आयोजित होने वाले समर यूथ ओलंपिक 2026 के लिए क्वालिफिकेशन मीट भी है।

एशियन यूथ गेम्स-2025 में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, 3x3 बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, जिउ-जित्सु, जूडो, कबड्डी, टेकबॉल, ट्रायथलॉन, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, बीच वॉलीबॉल, बीच रेसलिंग, मुक्केबाजी, केमल रेसिंग, रोड साइकिलिंग, ईस्पोर्ट्स, फुटसल, गोल्फ, हैंडबॉल, कुराश, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, मए थाई, पेंचक सिलाट, शो जंपिंग, तैराकी, टेबल टेनिस और रेसलिंग जैसे इवेंट्स शामिल हैं।

इस बार भारत के कुल 222 भारतीय खिलाड़ी 21 अलग-अलग खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें 119 महिला और 103 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।

भारत ने एशियन यूथ गेम्स 2009 में 5 गोल्ड, 3 सिल्वर और इतने ही ब्रॉन्ज के साथ कुल 11 मेडल अपने नाम किए थे।

इसके बाद भारत ने साल 2013 में खेले गए एशियन यूथ गेम्स में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन इस बार उसने एथलेटिक्स में सबसे बड़ा दल भेजा है, जिसमें कुल 31 खिलाड़ी शामिल हैं।

इनके अलावा, भारत के कबड्डी दल में 28, हैंडबॉल में 16 और मुक्केबाजी में 14 खिलाड़ी शामिल हैं। इनके अलावा, ताइक्वांडो, रेसलिंग और वेटलिफ्टिंग में 10-10 खिलाड़ी उतरेंगे।

इसके बाद भारत ने साल 2013 में खेले गए एशियन यूथ गेम्स में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन इस बार उसने एथलेटिक्स में सबसे बड़ा दल भेजा है, जिसमें कुल 31 खिलाड़ी शामिल हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

उम्मीद की जा रही है कि एशियन यूथ गेम्स में जीत और अनुभव इन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा, जिससे भारत का स्पोर्ट्स कल्चर और अधिक मजबूत होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार