Athlete Shweta Rathore: भारतीय एथलीट श्वेता राठौर 13 जून को 37वां जन्मदिन मनाएंगी। 13 जून 1988 को श्वेता राठौर का जन्म हुआ। श्वेता राठौर फिटनेस और खेल के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली भारत की पहली महिला फिजिक एथलीट हैं, जिन्होंने फिटनेस और स्वस्थ जीवन के प्रति अपने समर्पण से अनगिनत लोगों को प्रेरित किया है।

Advertisement

श्वेता राठौर ने अपनी ताकत, अनुशासन और बॉडी बिल्डिंग के प्रति जुनून के लिए जानी जाने वाली श्वेता ने विश्व बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का खिताब जीता और पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रचा।

Advertisement

श्वेता राठौर वो शख्सियत हैं, जिनके पास कई काबिलियत हैं। ये भी कहा जा सकता है कि श्वेता राठौर की खुद कई पहचान हैं। वो एक अंतरराष्ट्रीय फिजिक एथलीट के अलावा एक वक्ता, मेंटर, ट्रांसफॉर्मर, उद्यमी और रोल मॉडल हैं। उन्होंने मिस वर्ल्ड जीतकर इतिहास रचा और फिजिक खेलों में विश्व चैंपियन बनने वाली भारत की पहली महिला रहीं।

श्वेता राठौर मिस एशिया का ताज पहनने वाली भारत की पहली महिला हैं। उसके अलावा फिटनेस फिजिक में हैट्रिक बनाकर और इसमें मिस इंडिया का खिताब जीतकर एक रिकॉर्ड बनाया।

श्वेता राठौर की उपलब्धियों की बात करें तो 2015 में उन्होंने प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड फिटनेस फिजिक का खिताब जीता। 2016 में उज्बेकिस्तान में आयोजित मिस एशिया फिटनेस फिजिक का खिताब अपने नाम किया। 2017, 2018 और 2019 में वो लगातार तीन साल तक मिस इंडिया फिटनेस फिजिक रहीं।

श्वेता राठौर मिस एशिया का ताज पहनने वाली भारत की पहली महिला हैं। उसके अलावा फिटनेस फिजिक में हैट्रिक बनाकर और इसमें मिस इंडिया का खिताब जीतकर एक रिकॉर्ड बनाया।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार