भारत के युकी भांबरी और उनके स्वीडिश पार्टनर आंद्रे गारान्सन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 मेंस डबल्स इवेंट के दूसरे राउंड में जगह बना ली है। भांबरी-गारान्सन की जोड़ी ने बुधवार को मेलबर्न में स्थानीय वाइल्ड कार्ड जेम्स डकवर्थ और क्रूज हेविट को 6-3, 6-4 से मात दी। 10वीं सीड वाली इंडो-स्वीडिश जोड़ी ने यह मुकाबला सिर्फ 57 मिनट में अपने नाम किया।

Advertisement

अब दूसरे राउंड में, भांबरी और गोरान्सन का मुकाबला या तो मैक्सिको के सैंटियागो गोंजालेज और नीदरलैंड के डेविड पेल या फिर ब्राजील की जोड़ी मार्सेलो मेलो और फर्नांडो रोम्बोली से होगा।

Advertisement

बुधवार को भांबरी और गोरान्सन ने शुरू से ही मैच पर दबदबा बनाए रखते हुए लगभग परफेक्ट सर्विस की। पहले सेट में, उन्होंने अपने पांच में से चार सर्विस गेम बिना कोई प्वाइंट गंवाए जीते। नौवें गेम में सिर्फ एक प्वाइंट गंवाया। डकवर्थ और हेविट के खिलाफ 8वें गेम में सिर्फ एक ब्रेक सेट को जीतने के लिए काफी था।

यह लय दूसरे सेट में भी जारी रही, जहां भांबरी और गोरान्सन ने एक बार फिर अपने पांच में से चार सर्विस गेम बगैर कोई प्वाइंट गंवाए जीत लिए। 7वें गेम में एक निर्णायक ब्रेक मैच खत्म करने के लिए काफी साबित हुआ।

ऑस्ट्रेलियन ओपन में भांबरी का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2014 में आया था, उस समय भांबरी न्यूजीलैंड के माइकल वीनस के साथ तीसरे राउंड में पहुंचे थे। ग्रैंड स्लैम में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन पिछले साल आया था, जब यह जोड़ी यूएस ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

यह लय दूसरे सेट में भी जारी रही, जहां भांबरी और गोरान्सन ने एक बार फिर अपने पांच में से चार सर्विस गेम बगैर कोई प्वाइंट गंवाए जीत लिए। 7वें गेम में एक निर्णायक ब्रेक मैच खत्म करने के लिए काफी साबित हुआ।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इससे पहले एक और भारतीय, निकी कलियांडा पूनाचा, मेंस डबल्स ड्रॉ में पहले राउंड में ही बाहर हो गए। पूनाचा और उनके थाई पार्टनर प्रुचिया इसारो मंगलवार को स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज और जौमे मुनार से 7-6(3), 7-5 से हार गए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार