ऑस्ट्रेलियन ओपन से भारत के लिए अच्छी खबर आई है। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पुरुष युगल के दूसरे दौर में जगह बना ली है।

Advertisement

सात्विक और चिराग ने मंगलवार को चीनी ताइपे के चांग को-ची और पो ली-वेई को 48 मिनट में 25-23, 21-16 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। भारतीय जोड़ी का अगला मुकाबला चीनी ताइपे की ही सु चिंग हेंग और वू गुआन शुन की जोड़ी से होगा।

Advertisement

रंकीरेड्डी और शेट्टी ने ताइवान के को-ची और ली-वेई के खिलाफ शुरुआती 2-6 से पिछड़ने के बाद वापसी की और दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच हुए पहले मुकाबले में जीत हासिल की। ताइवानी जोड़ी ने 16-14 तक मामूली बढ़त बनाए रखी, लेकिन सात्विक और चिराग ने स्कोर 19-17 कर दिया। शुरुआती गेम में दोनों जोड़ियों ने गेम पॉइंट्स की अदला-बदली करते हुए एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। एक तेज नेट शॉट ने भारतीयों को गेम को समाप्त करने का मौका दिया, लेकिन ताइवानी जोड़ी ने जोरदार स्मैश से उसे बचा लिया। हालांकि आखिरकार गेम भारतीय जोड़ी के नाम रहा। दूसरा गेम भारतीय जोड़ी ने 21-16 से जीता।

महिला युगल में, चौथी वरीयता प्राप्त ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद इंडोनेशिया की फेब्रियाना द्विपुजी कुसुमा और मेलिसा त्रियास पुष्पितसारी की जोड़ी से 40 मिनट में 21-10, 21-14 से हारकर बाहर हो गईं। साढ़े तीन महीने बाद कोर्ट पर वापसी कर रही भारतीय जोड़ी को इंडोनेशियाई जोड़ी के सामने संघर्ष के बाद समर्पण करना पड़ा।

रंकीरेड्डी और शेट्टी ने ताइवान के को-ची और ली-वेई के खिलाफ शुरुआती 2-6 से पिछड़ने के बाद वापसी की और दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच हुए पहले मुकाबले में जीत हासिल की। ताइवानी जोड़ी ने 16-14 तक मामूली बढ़त बनाए रखी, लेकिन सात्विक और चिराग ने स्कोर 19-17 कर दिया। शुरुआती गेम में दोनों जोड़ियों ने गेम पॉइंट्स की अदला-बदली करते हुए एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। एक तेज नेट शॉट ने भारतीयों को गेम को समाप्त करने का मौका दिया, लेकिन ताइवानी जोड़ी ने जोरदार स्मैश से उसे बचा लिया। हालांकि आखिरकार गेम भारतीय जोड़ी के नाम रहा। दूसरा गेम भारतीय जोड़ी ने 21-16 से जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 500 इवेंट, ऑस्ट्रेलियन ओपन, सिडनी के ओलंपिक पार्क में खेला जा रहा है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार