दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने बार्सिलोना ओपन में अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की है। मंगलवार को हुए एटीपी 500 इवेंट के दूसरे दौर में पहुंचने के लिए उन्होंने फिनलैंड के ओटो विर्टानेन को 6-4, 6-3 से हराया।

Advertisement

मोंटे-कार्लो मास्टर्स में उपविजेता रहने के बाद (जहां उन्हें जानिक सिनर से हार का सामना करना पड़ा था) कोर्ट पर वापसी करते हुए अल्काराज इस सीजन में अपनी सरजमीं पर खेले गए पहले मैच में काफी सहज नजर आए। अब दुनिया के दूसरे नंबर के इस स्पेनिश खिलाड़ी के पास बार्सिलोना में खिताब जीतकर एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल करने का मौका है।

Advertisement

पहले सेट के आखिर में हाथ में तकलीफ के चलते मेडिकल ब्रेक लेने के बावजूद अल्काराज ने उसके बाद किसी भी तरह की परेशानी का कोई संकेत नहीं दिया और एक घंटे 25 मिनट में ही मैच अपने नाम कर लिया।

अगले दौर में उनका मुकाबला टॉमस माचाक से होगा, जिन्होंने सेबेस्टियन बेज को 2-6, 6-4, 6-1 से हराया है। एटीपी ने अल्काराज के हवाले से कहा, "वापसी करके और बार्सिलोना में अपने लोगों के सामने एक और जीत हासिल करके बहुत अच्छा लग रहा है। मंगलवार की सुबह मैंने यहां की परिस्थितियों के हिसाब से ढलने के लिए अपना पहला अभ्यास सत्र किया। मोंटे-कार्लो की परिस्थितियां अलग थीं, लेकिन कुल मिलाकर मैं जिस तरह से खेला, उससे मैं बहुत खुश हूं।"

इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट में काफी सफलता हासिल की है। उन्होंने 2022 और 2023 में लगातार दो बार खिताब जीता था। पिछले साल भी वह फाइनल तक पहुंचे थे, जहां उन्हें होल्गर रूण के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और वह उपविजेता रहे थे। अल्काराज इस सीजन का अपना तीसरा खिताब जीतने के इरादे से बार्सिलोना पहुंचे हैं। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलियन ओपन और दोहा में हुए एक एटीपी 500 इवेंट में जीत हासिल कर चुके हैं।

इस साल के तीसरे मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट मोंटे-कार्लो में सिनर के हाथों मिली हालिया हार ने उन्हें और भी ज्यादा प्रेरित किया है और अब वह एक बार फिर जीत की राह पर लौटना चाहते हैं। इस हफ्ते इटली के खिलाड़ी सिनर इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, इसलिए अल्काराज के पास एक बार फिर दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी बनने का सुनहरा मौका है।

Advertisement

इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट में काफी सफलता हासिल की है। उन्होंने 2022 और 2023 में लगातार दो बार खिताब जीता था। पिछले साल भी वह फाइनल तक पहुंचे थे, जहां उन्हें होल्गर रूण के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और वह उपविजेता रहे थे। अल्काराज इस सीजन का अपना तीसरा खिताब जीतने के इरादे से बार्सिलोना पहुंचे हैं। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलियन ओपन और दोहा में हुए एक एटीपी 500 इवेंट में जीत हासिल कर चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

तीसरे वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर भी अगले दौर में पहुंच गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रियाई क्वालिफायर सेबेस्टियन ऑफनर को 7-6(7), 6-4 से हराया। डी मिनौर ने शुरुआती सेट में जबरदस्त जुझारूपन दिखाया। उन्होंने टाई-ब्रेक में एक सेट पॉइंट बचाया और फिर सीधे सेटों में मैच अपने नाम कर लिया। अब दूसरे दौर में उनका मुकाबला हमाद मेदजेदोविक से होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार