मेंस फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 1930 में हुई थी, जिसके बाद से '22 बार' इसका आयोजन किया जा चुका है। द्वितीय विश्व युद्ध के चलते साल 1942 और 1946 में इसका आयोजन नहीं हो सका था। ब्राजील फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है, जिसने अब तक के सभी 22 संस्करण के लिए क्वालीफाई किया है।

Advertisement

साल 1904 में फुटबॉल की अंतरराष्ट्रीय गवर्निंग बॉडी 'फीफा' (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) को स्थापित किया गया था, जिसने साल 1920 में ओलंपिक में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया, जिसे इंटर-कॉन्टिनेंटल प्रतियोगिता के रूप में मान्यता दी गई। इसके 10 साल बाद पहली बार फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया।

Advertisement

फीफा वर्ल्ड कप 1950 को नॉकआउट प्रारूप में नहीं खेला गया था। उस संस्करण में चैंपियन का फैसला चार टीमों के अंतिम राउंड-रॉबिन समूह से हुआ, जिसमें उरुग्वे शीर्ष पर रहकर विश्व विजेता बना। वहीं, 1974 और 1978 के वर्ल्ड कप में भी सेमीफाइनल का प्रावधान नहीं था। उन टूर्नामेंट्स में दूसरे समूह चरण के परिणामों के आधार पर टीमों ने सीधे फाइनल और तीसरे स्थान के मुकाबले के लिए क्वालीफाई किया था।

ब्राजील इकलौता ऐसा देश है, जिसने सभी 22 संस्करणों में हिस्सा लिया। 8 बार सेमीफाइनल और 6 बार फाइनल खेलने वाले इस देश ने साल 1958, 1962, 1970, 1994 और 2002 में कुल 5 बार खिताब अपने नाम किया।

जर्मनी की टीम ने 20 बार फीफा वर्ल्ड कप खेला है, जिसमें 12 सेमीफाइनल और 8 फाइनल मैच खेले। इस टीम ने कुल चार बार (1954, 1974, 1990 और 2014) खिताब पर अपना कब्जा किया।

इटली ने 18 बार फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है। इस टीम ने 7 सेमीफाइनल और 6 फाइनल मैच खेले, जिसमें कुल 4 ट्रॉफी जीतीं। इटली ने साल 1934, 1938, 1982 और 2006 का खिताब अपने नाम किया था।

Advertisement

अर्जेंटीना 18 बार फाफा वर्ल्ड कप खेल चुकी है। इस टीम ने 5 बार सेमीफाइनल और 6 बार फाइनल में प्रवेश किया। अर्जेंटीना के नाम 3 खिताब (1978, 1986 और 2022) हैं।

16 बार वर्ल्ड कप खेल चुकी फ्रांस की टीम ने 7 सेमीफाइनल और 4 फाइनल में हिस्सा लिया, जिसमें 2 बार खिताब जीता। फ्रांस ने अपना पहला खिताब साल 1998 में जीता था, जिसके बाद साल 2018 में एक बार फिर सफलता को दोहराया।

उरुग्वे की टीम 14 बार फीफा वर्ल्ड कप में भागीदारी कर चुकी है। इस टीम ने 4 सेमीफाइनल और 1 फाइनल मैच खेला। साल 1930 और 1950 में उरुग्वे ने ट्रॉफी अपने नाम की।

Advertisement

16 बार वर्ल्ड कप खेल चुकी फ्रांस की टीम ने 7 सेमीफाइनल और 4 फाइनल में हिस्सा लिया, जिसमें 2 बार खिताब जीता। फ्रांस ने अपना पहला खिताब साल 1998 में जीता था, जिसके बाद साल 2018 में एक बार फिर सफलता को दोहराया।

Also Read: LIVE Cricket Score

स्पेन की टीम 16 बार फीफा वर्ल्ड कप खेली। इस टीम ने साल 2010 में पहली बार खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में उसने नीदरलैंड को 1-0 से हराया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार