CAFA Nations Cup 2025: भारतीय सीनियर मेंस नेशनल टीम 29 अगस्त से शुरू होने वाले सेंट्रल एशियन फुटबॉल एसोसिएशन (सीएएफए) नेशंस कप 2025 में भाग ले रही है। इसके लिए सोमवार को 23 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया। इस टीम में गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू की वापसी हुई है।

Advertisement

खालिद जमील की कोचिंग में गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह और ऋतिक तिवारी को गोलकीपर के तौर पर चुना गया है, जबकि इस टीम में राहुल भेके, नाओरेम रोशन सिंह, अनवर अली, संदेश झिंगन, चिंगलेनसाना सिंह, हिंगथनमाविया राल्टे और मोहम्मद उवैस डिफेंडर के रूप में शामिल किए गए हैं।

Advertisement

मिडफील्डर के तौर पर इस टीम में निखिल प्रभु, सुरेश सिंह वांगजाम, दानिश फारूक भट, जेकसन सिंह, बोरिस सिंह, आशिक कुरुनियान, उदांता सिंह और नाओरेम महेश सिंह को टीम में शामिल किया गया है, जबकि फॉरवर्ड पंक्ति में इरफान यदवाड, मनवीर सिंह जूनियर, जितिन एमएस, लल्लियानजुआला चांगटे और विक्रम प्रताप सिंह को शामिल किया गया है।

भारत को ग्रुप-बी में रखा गया है। इसके मुकाबले दुशांबे में आयोजित होंगे। भारत 29 अगस्त को मेजबान ताजिकिस्तान को चुनौती देगा, जिसके बाद 1 सितंबर को उसका सामना ईरान से होगा। भारतीय टीम 4 सितंबर को अफगानिस्तान से भिड़ेगी।

प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें प्ले-ऑफ चरण में पहुंचेंगी, जहां 8 सितंबर को दो मैच खेले जाएंगे। तीसरे स्थान का मैच दो ग्रुप उपविजेताओं के बीच दुशांबे में खेला जाएगा, जबकि दो ग्रुप विजेता टीमें ताशकंद में फाइनल खेलेंगी।

सीएएफए के छह सदस्य हैं। इनमें अफगानिस्तान, इस्लामी गणराज्य ईरान, किर्गिज गणराज्य, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान की टीमें शामिल हैं। ओमान और भारत सीएएफए नेशंस कप के दूसरे संस्करण के लिए आमंत्रित दो टीमें हैं। ईरान गत विजेता है, जिसने 2023 के फाइनल में उज्बेकिस्तान को 1-0 से शिकस्त दी थी।

Advertisement

मलेशियाई टीम लॉजिस्टिक से जुड़ी समस्याओं और खिलाड़ियों की अनुपलब्धता के कारण टूर्नामेंट से नाम वापस ले चुकी है।

सीएएफए नेशंस कप 2025 के लिए भारतीय टीम:

गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, ऋतिक तिवारी।

Advertisement

डिफेंडर: राहुल भेके, नाओरेम रोशन सिंह, अनवर अली, संदेश झिंगन, चिंगलेनसाना सिंह, हिंगथनमाविया राल्टे, मुहम्मद उवैस।

मिडफील्डर: निखिल प्रभु, सुरेश सिंह वांगजाम, दानिश फारूक भट, जेकसन सिंह, बोरिस सिंह, आशिक कुरुनियान, उदांता सिंह, नाओरेम महेश सिंह।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

फॉरवर्ड: इरफान यदवाड, मनवीर सिंह (जूनियर), जितिन एमएस, लल्लियानजुआला चांगटे, विक्रम प्रताप सिंह।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार