कप्तान बर्नार्डो सिल्वा मौजूदा सीजन के आखिर में मैनचेस्टर सिटी छोड़ देंगे। इसी के साथ प्रीमियर लीग टीम के साथ उनका 9 साल का शानदार सफर समाप्त हो जाएगा। खुद बर्नार्डो ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की है।

Advertisement

31 वर्षीय सिल्वा साल 2017 में सिटी में शामिल हुए थे। मैनचेस्टर सिटी के लिए 451 मैच खेलने वाले सिल्वा ने क्लब के इतिहास के सबसे सफल दौर में अहम भूमिका निभाई है। इस दौरान, सिल्वा ने 19 बड़ी ट्रॉफियां जीतीं, जिनमें 6 प्रीमियर लीग खिताब, 1 यूईएफए चैंपियंस लीग खिताब, 2 एफए कप, 5 लीग कप, 3 कम्युनिटी शील्ड, साथ ही 1 फीफा क्लब वर्ल्ड कप और 1 यूईएफए सुपर कप शामिल हैं। सिल्वा ने हाल ही में टीम की कप्तानी करते हुए 2026 का काराबाओ कप जीता था।

Advertisement

अपनी ट्रॉफियों के अलावा, इस पुर्तगाली खिलाड़ी ने 76 गोल और 77 असिस्ट किए हैं, जो मिडफील्ड में उनके लगातार असर को दिखाता है। वह हाल ही में मैनचेस्टर सिटी के इतिहास में सर्वाधिक मैच खेलने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों में भी शामिल हो गए हैं, और उन्होंने डेविड सिल्वा, पॉल पावर और विली डोनाची जैसे जाने-माने नामों को पछाड़ दिया है।

एक आधिकारिक बयान में, मैन सिटी ने कहा, "सिल्वा अब सीजन को मजबूती से खत्म करने पर ध्यान देंगे, क्योंकि पेप गार्डियोला की टीम अभी भी प्रीमियर लीग और एफए कप, दोनों खिताबों के लिए मुकाबला कर रही है।"

सिल्वा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक दिल को छू लेने वाले संदेश में अपने फैसले की पुष्टि की, उन्होंने क्लब, फैंस और अपने साथियों से मिले समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा, "सिटीजन्स, जब मैं नौ साल पहले यहां आया था, तो मैं एक छोटे लड़के के सपने का पीछा कर रहा था, जो जिंदगी में सफल होना चाहता था, जो बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल करना चाहता था। इस शहर और इस क्लब ने मुझे उससे कहीं ज्यादा दिया, उससे कहीं ज्यादा जिसकी मैंने कभी उम्मीद की थी। हमने मिलकर जो कुछ भी जीता और हासिल किया, वह एक ऐसी विरासत है जिसे मैं हमेशा अपने दिल में संजोकर रखूंगा।"

एक आधिकारिक बयान में, मैन सिटी ने कहा, "सिल्वा अब सीजन को मजबूती से खत्म करने पर ध्यान देंगे, क्योंकि पेप गार्डियोला की टीम अभी भी प्रीमियर लीग और एफए कप, दोनों खिताबों के लिए मुकाबला कर रही है।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस बीच, क्लब ने कहा है कि वह अपने इस बेहतरीन खिलाड़ी को एक शानदार विदाई और सम्मान देगा। मैन सिटी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "क्लब और हमारे सभी फैंस अब इस सीजन के अंत में मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब के इस बेहतरीन खिलाड़ी को एक शानदार विदाई और सम्मान देने के लिए समय निकालेंगे।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार